Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नकाबपोश बदमाश सीढी लगाकर घर में घुसे, लाखों की डकैती से मचा हड़कम्प

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मीरांपुर में बीती रात्रि नकाबपोश बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। बदमाशों ने एक कपड़ा व्यापारी और सब्जी आढ़ती के मकानों को अपना निशाना बनाते हुए वहां से लाखों की नकदी और गहने लूट लिये। दो घरों में डकैती की वारदात से पुलिस में हड़कम्प मच गया।

एसपी देहात सहित तमाम आला अफसर मौके पर पहुंचे और पीडितों से घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश में जुट गये। पुलिस घटना में किसी नजदीकी व्यक्ति का हाथ मानकर चल रही है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा मीरांपुर के मौहल्ला नई बस्ती निवासी शाहनजर पुत्र जान मौहम्मद कपडा व्यापारी है।

देर रात्रि करीब एक दर्जन नकाबपोश बदमाश सीढी लगाकर उसके घर में घुसे। घर में घुसे बदमाशों ने शाहनजर को पिस्टल के बल पर कवर करते हुए पूरे घर की तलाशी ली। बदमाशों ने वहां से करीब साढे पांच लाख की नकदी, सोने चांदी के गहने व अन्य कीमती सामान समेट लिया। इसके बाद बदमाशों ने शाहनजर व उसके परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया।

कुछ बदमाश वहीं पर रूके रहे। बाकी बदमाश सीढी लगाकर पडौस में ही रहने वाले वाले सब्जी आढती यूनूस के घर में घुस गये। बदमाशों ने वहां भी युनूस व उसके परिवार के आतंकित कर आधा किलो चांदी, दो तौले सोना व चालीस हजार की नकदी लूट ली। वारदात के अंजाम देने के बाद बदमाश परिवार को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये।

बदमाशों के जाने के बाद बंधक बने दोनों परिवारों ने शोर मचाकर पास पडौस के लोगों को मदद के लिए बुलाया। जिन्होंने आकर उन्हे मुक्त कराया तब मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। दो घरों में डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस में हडकम्प मच गया। मौके पर पहुची पुलिस ने पीडितों से घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश में भागदौड की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

आज सवेरे एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ जानसठ व क्राइम ब्रांच के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने पीडितों से घटना की जानकारी लेने के बाद डकैती की वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है।

एसपी देहात ने बताया कि पीडित डकैती की वारदात में किसी नजदीकि के शामिल होने का संदेह जता रहे है। पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। डकैती की घटना का शीघ्र ही खुलासा कर बदमाशों के जेल भेज दिया जायेगा और उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =