Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एडीजी राजीव सब्बरवाल ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एडीजी राजीव सब्बरवाल ने आज एसएसपी कार्यालय की विभिन्न प्रकोष्ठों सहित नई मंडी थाने का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एडीजी राजीव सब्बरवाल आज सवेरे पुलिस कार्यालय पहुंचे जहां एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने उनकी अगवानी की।

एडीजी ने एसएसपी कार्यालय के विभिन्न प्रकेष्ठों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पत्रवालियों की जांच की और पुलिसकर्मियों के आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

एडीजी ने लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण व शिकायतों के शीघ्र ही निस्तारण के निर्दश दिये। इसके बाद एडीजी ने नई मंडी थाने का भी निरीक्षण किया। वहां भी उन्होंने साफ सफाई, पत्रावलियों व रिकार्ड का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

अलग अलग हादसों में कई घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सड़कों पर हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों में एक कांवडिया सहित कई लोग गम्भार रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा प्रांत के पानीपत जनपद के गांव केरल निवासी संजीव पुत्र करण सिंह हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहा था।

शाहपुर के नजदीक तेज गति से आये वाहन की चपेट में आने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गयां उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सैन्टर के लिए रैफर कर दिया गया।

इसके अलावा भोपा निवासी संजू पुत्र फेरू सिंह शामली जनपद के थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव जलालाबाद निवासी दिलशाद पुत्र रमजानी, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना निवासी हसन अब्बास पुत्र मौ. सैफी, भोपा थाना क्षेत्र के गांव छतरौली निवासी जगवीर पुत्र कुंदन सिंह अलग अलग सड़क हादसों में घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

बेहोशी की हालत में मिला
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एक युवक जंगल में बेहोशी की हालत में पडा मिला। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भार्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला निवासी 35 वर्षीय रोहताश जंगल में बेहोशी की हालत में पडा मिला। उसे उपचार हेतु जिला चिकितसालय में भर्ता कराया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =