Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: डीएवी डिग्री कालेज में अनुशासनहीनता चरम पर, फायरिंग से हड़कम्प मचा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  शहर के स्कूल कालेजों में अनुशासनहीनता चरम पर पहुंच गयी है। आये दिन झगडा फसाद व फायरिंग शहर के कालेजों में आम बात होकर रह गयी है। आज एक बार फिर डीएवी कालेज में फायरिंग होने से अफरा तफरी मच गयी।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले फरार हो चुके थे। गौरतलब है कि हाल ही में शहर के गांधी कालोनी, साकेत कालोनी व डीएवी कालेज, राजकीय इंटर कालेज के सामने छात्रों के गुटों के बीच संघर्ष हो चुके है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आर्य समाज रोड स्थित डीएवी डिग्री कालेज में बाहर से आये कुछ छात्रों ने कालेज के छात्रों पर हमला कर दिया।

इसी बीच हमलावरों ने हवाई फायर भी कर दिया। जिससे कालेज में अफरा तफरी व भगदड मच गयी। हमलावर फायरिंग कर मौके से फरार हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कालेज प्रबंध तंत्र से घटना की जानकारी लेकर आरोपी फायरिंग करने वालो की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। पुलिस कालेज व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाश रही है।

 

जानलेवा हमला किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजडू में कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गम्भीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में पहुंचाया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुजडू के मौहल्ला कुंगरपट्टी निवासी फुरकान पुत्र रिफाकत का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते आज दूसरे पक्ष के लोगों ने हथियारों से लैंस होकर उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। हमले में फुरकान गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसकी चींख पुकार पर आये कुछ लोगों ने उसकी जान बचाई जिस पर हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल फुरकान को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में पहुंचाया। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है।

कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा वांछित अभियुक्त आकाश पुत्र रामस्वरुप निवासी ग्राम बाननगर थाना कोतवाली नगर,मुजफ्फरनगर को मलीरा बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिह द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त फजलू पुत्र साहिद निवासी ग्राम रथेडी थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को रथेडी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 जुगल किशोर द्वारा वांरण्टी अभियुक्त राकेश पुत्र मदन निवासी कैल्लनपुर थाना पुरकाजी को गिरफ्तार किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =