Muzaffarnagar News: महाशिवरात्रि पर्व को दृष्टिगत जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) महाशिवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रख कावड़ यात्रा मार्ग पर खुल रही शराब व मीट की दुकानों को बंद कराने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हिंदू जागरण मंच के २ दर्जन से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जहां उन्होंने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कावड़ यात्रा मार्ग पर कुछ शराब व् मीट की दुकाने खुली है
जिन्हें समय रहते जिला प्रशासन बन्द कराएं, अन्यथा की स्थिति में हिंदू जागरण मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी कांवड़ मार्ग पर आने वाली इन सभी दुकानों को कराएंगे बंद।
जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय पर दो दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए कावड़ यात्रा के दौरान कावड़ मार्ग पर स्थित शहर में मीट व् शराब की दुकानों को बंद कराये।
यहाँ पहुंचे हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री अंकुर राणा ने कहा कि कावड़ यात्रा चल रही है, मुजफ्फरनगर से भारी मात्रा में शिवभक्त कांवड़िये निकलते हैं, शहर में सरकारी अस्पताल से लेकर मीनाक्षी चौक तक बहुत सारी मीट की दुकानें खुली हुई हैं,।
हमने अपने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि जहां से भी कावड़िए निकलते हैं वहां मीट और शराब की दुकानों को आप बंद करवा दीजिए, वरना हिंदू जागरण मंच का कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर उन्हें बंद करवाने का काम करेगा, यदि इस बीच कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
सेवा शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सोमवार को डीएसएम शुगर मंसूरपुर के सौजन्य से गांव भंडूर में निशुल्क मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन आंचल देवी, गुलशाना, डॉक्टर पूर्वी, उप प्रबंधक गन्ना दिनेश सिंह, सहायक अधिकारी करण सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया
स्वास्थ्य शिविर में १०० से अधिक मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गई, इस दौरान धर्मपाल प्रधान, आदेश त्यागी, श्याम त्यागी,अनिल त्यागी, रामपाल त्यागी, धीरज त्यागी, मोहम्मद उस्मान, चंद्रपाल, राजीव कुमार, चेतराम, अरुण सैनी, राहुल कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा

