खेल जगत

Shreyas Iyer को मिला ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब

टीम इंडिया ने श्रीलंका को धर्मशाला में तीसरे टी20 मैच में 6 विकेट से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. इस सीरीज के लिए भारतीय बल्लेबाज Shreyas Iyer को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. उन्हें आखिरी टी20 मैच के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. श्रेयस ने आखिरी मुकाबले में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए नाबाद 73 रन बनाए. अय्यर ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी के बाद एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. उन्होंने मैच के बाद बताया वे किस तरह से बैटिंग कर रहे थे.

प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ चुने गए श्रेयस ने कहा,मैं काफ़ी अच्छे तरीके से अपने शॉट्स को टाइम कर रहा था. जब इस तरह का मौका मिले और आप इस तरह प्रदर्शन करें तो काफी अच्छा महसूस होता है. आज का विकेट में डबल पेस था. मैंने इंजरी के बाद अच्छी तरह से वापसी की है. यह सफर इतना आसान नहीं था, मेरे लिए इस सीरीज में सबसे खास दूसरे टी20 में खेली गई पारी थी.

श्रेयस ने तीसरे टी20 मैच में 45 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 73 रन बनाए. जबकि दूसरे टी20 में उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 74 रन बनाए थे. इस पारी में श्रेयस ने 6 चौके और 4 छक्के लगाए. इस टैलेंटेड बैट्समैन ने लखनऊ टी20 में भी शानदार पारी खेली थी. श्रेयस ने 28 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 57 रन बनाए थे.

अय्यर ने इस सीरीज में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वे टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत के लिए 200 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने तीन मैचों में 3 अर्धशतकों की मदद से 204 रन बनाए हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =