Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुरकाजी बाईपास पर दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

पुरकाजी।(Muzaffarnagar News) पुरकाजी बाईपास पर देर रात आई-२० कार में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार गाजियाबाद के चार दोस्त गंभीर घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल ले जाते हुए दो घायलों की मौत हो गई। चारों दोस्त हरिद्वार जा रहे थे।

गाजियाबाद के शाहपुर रोड मोरटा निवासी गौरव (३२), अनिकेत त्यागी (३०), दुहाई निवासी नवीन त्यागी और हरपाल मंगलवार देर रात कार में सवार होकर हरिद्वार के लिए चले थे। कार हरपाल चला रहा था। पुरकाजी बाईपास पर होटल के नजदीक पीछे से किसी अज्ञात भारी वाहन ने कार में टक्कर मार दी।

दिल्ली-दून हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी में फंसे चारों युवकों को आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

पुलिस ने बताया कि गौरव और अनिकेत की मौत हो गई है। जबकि हरपाल और नवीन घायल है। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी है। बताया गया है कि चारों दोस्त हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

हाईवे पर मची चीख-पुकार

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली- देहरादून हाईवे स्थित पुरकाजी बाईपास पर हादसा देर रात हुआ। चारों दोस्त औसत स्पीड से ही चल रहे थे, लेकिन इस बीच पीछे से आए भारी वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस हादसे के आसपास के समय हाईवे से गुजरे वाहनों की जांच में जुट गई है। देर रात तक हाईवे पर खुले होटल और ढाबों पर रुके वाहनों और यहां से रवाना हुए वाहनों के विषय पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीछे से तेज गति से चल रहे वाहन ने टक्कर मारी है, जिस कारण पीछे की सीट पर बैठे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। सीसीटीवी कैमरे और यहां से गुजरे लोगों की मदद भी ली जा रही है।

 

सुनी जनसमस्याएं किया निस्तारण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनता दर्शन में जनसमस्याओं को सुनकर निस्तरण किया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =