खबरें अब तक...

समाचार

पुलिस की गिरफ्त में दस हजार का इनामी मफरुर अपराधी11 |
चरथावल। थाना प्रभारी के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी इंचार्ज राजकुमार ने वर्ष 2011 से मफरुर 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा ट्रैक्टर चोरी में वांछित एक अपराधी को भी चरथावल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुजफ्फरनगर नव नियुक्त कमांडर सुधीर कुमार के निर्देशन,एसपी सिटी के मार्गदर्शन तथा सीओ सदर रिजवान अहमद के पर्येवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधी धर पकड़ अभियान के तहत चरथावल थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2011 से मकरूर चल रहे 10 हजार के इनामी अपराधी धर्मबीर पुत्र बलवीर निवासी कसौली थाना चरथावल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा कुटेसरा चौकी इंचार्ज राजकुमार व हिंडन चौकी इंचार्ज संजय त्यागी ने ट्रेक्टर चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे नफीस पुत्र हकीमुद्दीन निवासी पुथखास थाना रोहटा जनपद मेरठ को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

 

और जब आबकारी इंस्पेक्टर ने शराब ठेके पर की छापे मार कार्यवाहीA | B |
मुज़फ्फरनगर । उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनते ही शराब के बड़े कारोबारी पोंटी चड्ढा ग्रुप का शराब के प्रिंट रेट से जहां ओवर रेट मिलने की शिकायत पर इस ग्रुप का लगभग खात्मा हो गया वहीं लाटरी सिस्टम से यूपी में शराब की देसी विदेशी दुकानों का इस लिए आवंटन हुआ था की यहां अब शराब पर ओवर रेट बन्द हो जायेगा। लेकिन अगर जनपद मुज़फ्फरनगर की बात करें तो यहां न ओवर रेट कम हुआ है बल्कि ओवर टाईम पर भी यहां ग्राहकों को खूब लूटा जा रहा है । बताते चले शहर के कुछ चुनिंदा शराब ठेकों पर चाहे वह देशी हो या विदेशी उस पर प्रिंट रेट से और ओवर टाईम के बाद लगभग २० रुपये से लेकर ३० रुपये तक वसूल किये जा रहे हैं। ताजा मामला थाना नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड स्थित गांधी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के नाथ बेंकिट हाल के सामने का है जहां शराब की दुकानों के समय समाप्ति के बाद भी अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना पर आबकारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह ह्यनकी दौरा बुलेट मोटरसाईकिल से उक्त शराब के ठेके पर आकस्मिक चौकिंग की । शुरूआती दौर में ठेके के सेल्स मैन आबकारी निरीक्षक को पहचान नही सके और धड़ल्ले से ओवर टाईम में ओवर रेट शराब बेचने में लगे हुए थे । जैसे ही आबकारी निरीक्षक ने उन्हें हड़काया और अपना परिचय दिया तो शराब सेल्समैनो में हड़कमप मच गया । आनन फानन में शराब ठेके सेल्समेनो ने ठेके बन्द किये और रफू चक्कर हो गए। जब इस सम्बन्ध में आबकारी निरीक्षक से बात की गई तो उन्होंने कहा की मुखबिर से शहर के सहारनपुर बस स्टेंड , जानसठ बस स्टेंड और भोपा रोड पर स्थित नाथ बॅंकेट हाल के सामने देशी और विदेशी शराब ठेकों की सूचना मिल रही थी की ये लोग ओवर टाईम में ओवर रेट पर शराब बेचने में लगे हुए हैं । जिन्हें आज समय समाप्ति के बाद शराब बिक्री पर चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है लेकिन भविष्य में अगर इस तरह की सूचना आदि मिलती है तो सम्बंधित ठेके पर नियम विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

एक माह भी नही चल सकी आर्यसमाज रोड पर बनने वाली सड़क1 |
मुज़फ्फरनगर। अक्सर लोग यही कहते सुने गये हैं की यहां के सड़क ठेकेदारों से अच्छा तो बाहर की सड़क बनाने वाली कम्पनियाँ ही है जो सड़क निर्माण करते ही टोल वसूलती है लेकिन सड़कें तो अच्छी ही बनती है ? ये कहावत भी शहर की आर्यसमाज रोड पर बिलकुल सटीक बैठती है जहां एक माह पूर्व बनी सड़क बिलकुल खराब हो चुकी है जिसपर कई राहगीर चोटिल भी हो चुके है ऐसा लगता है की सड़क में गड्ढे है या गड्ढों में सड़क । यूपी में योगी सरकार के बनते ही जहां पूरे प्रदेश में सड़कें गड्ढा मुक्त हो गई है लेकिन वहीं अगर दूसरी तरफ जनपद मुज़फ्फरनगर की बात करें तो यहां का नजारा ही कुछ उल्ट है । जहां एक तरफ पानीपत खटीमा राजमार्ग मु नगर से जानसठ तक खस्ता हालत में है जिसमे सड़कों में इतने गड्ढे हो चुके है की मिनटों के रास्ते घंटों में तय हो रहे है और तो और दो पहियां वाहन चालक से लेकर बड़े बड़े वाहन भी इस खस्ता हाल सड़क में या तो पलट रहे हैं या फिर खराब हो रहें है । अब अगर इसी मार्ग की शहर की बात करें तो शहर में भी आर्यसमाज रोड पर बनी एक माह पूर्व सड़क भी खस्ता हाल हो चुकी है इस सड़क में जहां जल निगम ने पाईप लाईन डाली थी। वहीं सम्बंधित विभाग द्वारा जिलाधिकारी राजीव शर्मा की फटकार के बाद इस सड़क पर निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया था । जो आज की तारीख में इस सड़क की हालत खराब हो चली है एक तरफ जहां मीनाक्षी चौक से लेकर महावीर चौक तक बनी इस सड़क में जहां कई गड्ढे हो चुकें है वहीं दूसरी तरफ यहां डाली गई पाईप लाईन के ऊपर उठे मैन हाल कभी भी और किसी भी वाहन चालक चोट पहुंचा सकते है। उधर सड़क बनाने वाले ठेकेदार के विरुद्ध आर्यसमाज रोड के रहने वाले लोगों में काफी रोष हैं उनका कहना है की ठेकेदार ने इस सड़क पर बने एक कट को अपने चाहने वालों के कहने पर बन्द कर दिया है जिससे इस सड़क पर ऐक्सिडेंट होने का भी खतरा हर समय बना रहता है। यह कट प्रकाश चौक से सीधा आर्यसमाज रोड पर स्थित सिंचाई विभाग के मुख्य गेट के पास निकलता था जिससे लोग आर्यसमाज रोड होते हुए मीनाक्षी की तरफ चले जाते थे । लेकिन आज की तारीख में यह कट पूर्णतः बन्द कर दिया गया है जिस कारण यहां वाहन चालक चाहे दो पहियां या चार पहियां मीनाक्षी चौक की तरफ रोंग साईड से जा रहे है जिससे कभी भी कोई बड़ा सड़क हादसा भी हो सकता है ।।

शहर भर में चला जबरदस्त वाहन चौकिंग अभियान2 |
मुज़फ्फरनगर। जनपद में आए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार के चार्ज संभालते ही शहर भर में जबरदस्त तरीके से चला वाहन चौकिंग अभियान। शहर के महावीर चौक व् प्रकाश चौक पर थाना सिविल लाईन प्रभारी डी के त्यागी की मोजुदगी में पुलिस ने चलाया सघन चौकिंग अभियान जिसमे एक वाहन पर तीन सवारी , बिना हैलमेट, बिना वाहन सम्बंधित कागजात आदि की चौकिंग की गई । तो वहीं थाना शहर कोतवाली पुलिस के एस आई राकेश शर्मा द्वारा अस्पताल तिराहे पर मय हमराही सिपाहियों के साथ वाहन चौकिंग अभियान चलाया जिसमे वाहन चालकों की तलाशी भी ली गई। जिसमे १० वाहन चालकों के चालान सहित एक वाहन सीज किया गया।।

 

र्यावरण को स्वच्छ और संतुलित करने में गोबर के गमले तैयार करने से मिलेगी मददः जिलाधिकारी 8 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव षर्मा ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूशण रहित बनाने और लोगो को रोजगार उपलब्ध कराने के दृश्टिकोण से जनपद में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गोबर के गमले बनवाये जायेगे। उन्होने कहा कि इन गमलों में पौधे लहलहायेगे और तुरन्त ही इन्हें खाद देने की भी आवष्यकता नही होगी। उन्होने कहा कि इन गमलों को तैयार करने के लिए बडी मात्रा में गोबर की आवष्यकता होगी। उन्हेने बताया कि जो पषु पालक गोबर को व्यर्थ की चीज समझ उसे नालियों में बहा देते है। अब ऐसा नही होगा बल्कि गोबर के उन्हें दाम मिलेगे। जिलाधिकारी राजीव षर्मा आज यहां कलैक्ट्रेट सभागार में गोबर से गमला तैयार करने वाले फर्मे का अवलोकन कर रहे थे। उन्होने कहा कि पर्यावरण को प्रदूशित करने वाली पॉलिथीन प्रतिबन्धित की गयी है। उन्होने कहा कि अब सामान्य गमलों के बजाय गोबर से बने गमलों में पौधा रोपण होगा और उससे पर्यावरण में सुधार होगा तथा पौधारोपण के तुरन्त बाद ही खाद दिये जाने की आवष्यकता भी नही होगी। उन्होने कहा कि जनपद में लगभग 10 करोड की धनराषि का कार्य स्वयं सहायता समूह के माध्यम से यूनिफार्म का कराया गया। उन्होने कहा कि इससे न केवल उन्हें आमदनी हुई बल्कि उनके जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहो के माध्यम से ही गोबर के गमलें निर्मित कराने का कार्य कराया जायेगा। जिससे उनकी आमदनी बढे और नालियों व नालों में गोबर भी न बहें। उन्होने कहा कि इससे कई समस्याएं एक साथ निस्तारित होगी। पषुपालकां को गोबर का उचित मूल्य मिलेगा और नाले, नालियां साफ रहेगी। उन्होने कहा कि गोबर के गमले तैयार करने से पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित करने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि नर्सरी संचालक पॉलिथीन की थैलियों का उपयोग करते थे। गोबर के गमले तैयार होने से यह समस्या भी समाप्त हो जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां एक और गोबर के गमले बनने से पर्यावरण को प्रदूशित होने से बचाया जा सकेगेगा वही गोबर की मांग बढेगी और पषुपालकों को गोबर का लाभकारी मूल्य मिल सकेगा। उन्होने कहा कि गमलों की बिक्री से स्वयं सहायता समूह लाभांवित होगे और उनकी तथा उनके परिजनों की माली हालत में सुधार होगा और जीवन स्तर अच्छा होगा।

सादी वर्दी में चलाया जबरदस्त चैकिंग अभियान6 |
मुज़फ्फरनगर। शहर के तीनों थाना प्रभारियों ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए व महिलाओं व छात्राओं के संपूर्ण सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एस पी सिटी ओमवीर सिंह के निर्देश पर मंडी थाना प्रभारी हरसरन शर्मा,सिविल लाइन थाना प्रभारी डी के त्यागी एवं महिला थाना प्रभारी मिनाक्षी शर्मा ने आज अपने अपने छेत्रो में जबरदस्त चौकिंग अभियान चलाया महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने नगरपालिका कॉलेज,जेन डिग्री कॉलेज तो वही थाना सिविल लाइन प्रभारी डी के त्यागी ने सर्कुलर रोड व डीएवी कॉलेज तो वही तीसरी ओर थाना नई मंडी प्रभारी हरसरन शर्मा ने एस डी डिग्री,नई मंडी एवं अपने छेत्रो में पढ़ने वाले सभी बैंकों व उसके आसपास जबरदस्त चौकिंग अभियान चलाया तो वहीं तीनो थाना प्रभारियों ने छात्राओं से बातचीत करते हुए उनके रोजाना आने जाने वाले रास्तों पर किसी के द्वारा छेड़खानी या किसी अन्य प्रकार की दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। उनसे बातचीत करते हुए छात्राओं की परेशानियों को जाना और फिर अपना मोबाइल नंबर देते हुए यह भी कहा कि अगर भविष्य में किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत हो या रास्तों पर आते जाते किसी के द्वारा छेड़खानी की जाए या फिर कोई तंग करता है तो तत्काल निसंकोच फोन करें। तीनो थाना प्रभारियों ने कहा कि वह यह प्रयास करेंगे कि जल्द से जल्द आप तक पहुंच कर आपकी मदद हो सके। पुलिस हमेशा आपके साथ है और वहीं दूसरी तरफ लड़कों से भी बातचीत कर लड़कियों की इज्जत करना और उनको किसी परेशानी में देखकर उनकी मदद करने के बारे में कहा।’

 

 

पैदल भ्रमण कर एसएसपी ने लिया जायजा9 |
मुज़फ्फरनगर। नवागत एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने आज पूरे शहर का पैदल भ्रमण किया एसपी सिटी ओमवीर सिंह व सीओ सिटी हरीश भदोरिया व शहर पुलिस फोर्स के साथ शहर में निकले और यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण से रूबरू हुए। एसएसपी ने सुरक्षा प्वाइंटों का भी जायजा लिया। कार्यालय में फरियादियों को निपटाने के बाद दोपहर एसएसपी अपने अधीनस्थ अधिकारियों को साथ लेकर शिव चौक पहुंचे वहां उन्होंने अपना सरकारी वाहन छोड़ दिया और पैदल ही भगत सिंह रोड से होते हुए हरनुमान चौक व वहाँ की जायजा लिया वहां उन्होंने वाहन पार्किंग की संभावनाओं और अतिक्रमण को लेकर बातचीत भी की। शिव चौक से भगत सिंह रॉड को होते हुए हनुमान चौक जा पहुंचे वहां पहुंचकर एसएसपी का लाव लश्कर रुका। इधर एसएसपी के नगर भ्रमण की सूचना पर पूरा पुलिस अमला चुस्त दुरुस्त दिखा। साथ ही आधुनिक शस्त्रों के साथ पुलिस वाले भी चौराहों व मुख्य बाजारों में तैनात दिखे। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा की नगर भ्रमण के पीछे उद्देश्य था कि मैं इसकी भौगोलिक स्थिति से वाकिफ हो सकूं। मैंने दिन व शाम के समय रोजाना दो बार चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया है। कानून व्यवस्था में ढिलाई किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं होगी।’

तेज पाल सिंह गुज्जर बने किसान मोर्चा अध्यक्ष
मुज़फ्फरनगर। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा द्वारा मुज़फ्फरनगर ज़िले से श्री तेजपालसिंह गुज्जर को अध्यक्ष बनाया गया बी जे पी कार्यलय पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनको फूल मालाओं व मिठाई खिला कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं एवम् पदाधिकारियों देशबंधु तोमर अशोक वर्मा, रामपुरी, संजय गर्ग,, सुधीर खटीक, ,संजय त्यागी बचीटि, मनोज लैमन, आदेश गौतम, कंवरपाल वर्मा, देवदत्त शर्मा, मनोज शर्मा,पी आर डी,किरणपाल पँवार, काका, सुनील ,आदि काफी संख्यां में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।

पुलिस गश्त बढाने की मांग
मुजफ्फरनगर। बच्चन सिंह कालोनी ब्राहमण सभा की एक बैठक सरवट प्रधानपति श्रीभगवान शर्मा के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता बच्चन सिंह कालोनी ब्राहमण सभा के अध्यक्ष समेन्द्र शर्मा ने की तथा संचालन चौ0 चन्द्रवीर ने किया। बैठक में अध्यक्ष समेन्द्र सिंह ने कहा कि रजवाहा रोड एंव बच्चन सिंह कालोनी गली नं0 2 में कुछ अवारा लडके घूमते फिरते रहते है। उन्होने पुलिस की कार्यप्रणाली पर खेद व्यक्त करते हुए प्रशासन से गश्त बढाने की मांग की। उन्होने कहा कि बडे विकास कार्यो को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही विधायक प्रमोद ऊंटवाल से मिलेगा। इस मौके पर सरवट प्रधानपति श्रीभगवान शर्मा, समेन्द्र शर्मा, रामभजन शर्मा, ठा0 रमेश , वेदप्रकाश गर्ग, उद्वल सिंह आदि मौजूद थे।

 

 

इनामी को किया गिरफ्तार7 |
चरथावल/मुजफ्फरनगर। नव नियुक्त एसएसपी सुधीर कुमार के निर्देशन,एसपी सिटी के मार्गदर्शन तथा सीओ सदर रिजवान अहमद के पर्येवेक्षण तथा चरथावल थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बड़ी सफलता हासिल की है वर्ष २०११ से मकरूर चल रहे १०,००० के इनामी अपराधी धर्मबीर पुत्र बलवीर निवासी कसौली थाना चरथावल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है इसके अलावा कुटेसरा चौकी इंचार्ज राजकुमार व हिंडन चौकी इंचार्ज संजय त्यागी ने ट्रेक्टर चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे नफीस पुत्र हकीमुद्दीन निवासी पुथखास थाना रोहटा जनपद मेरठ को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 6 =