Muzaffarnagar News: गेहूं खरीद को लेकर हुई बैठक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा रवि विपणन वर्ष २०२२-२३ के लिए गेंहू खरीद की तैयारी के संबंध में जिला प्रबंधक पी०सी०एफ० एवं जिला प्रबंधक पी०सी०यू० के साथ एक आवश्यक बैठक की गई।
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा रवि विपणन वर्ष २०२२-२३ के लिए गेंहू खरीद की तैयारी के संबंध में जिला प्रबंधक पी०सी०एफ० एवं जिला प्रबंधक पी०सी०यू० के साथ एक आवस्यक बैठक की गई
बैठक में समिति के माध्यम से गेंहू खरीद के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु तत्काल सम्पूर्ण व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
जानसठ।(Muzaffarnagar News) क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तहसील जानसठ के द्वारा निलंबित उचित दर विक्रेता हर्षदीप कस्बा मीरापुर के कार्डधारको को सम्बद्ध विक्रेता इसरार द्वारा किये जा रहे वितरण के सम्बन्ध में कस्बा मीरापर में निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार विकास सिंह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तहसील जानसठ के द्वारा निलंबित उचित दर विक्रेता हर्षदीप कस्बा मीरापुर के कार्डधारको को सम्बद्ध विक्रेता इसरार द्वारा किये जा रहे वितरण के सम्बन्ध में कस्बा मीरापर में निरीक्षण किया गया, एवं इसरार उचित दर विक्रेता को विधिवत शतप्रतिशत वितरण करने एवं कोविड-१९ प्रोटोकाल का अनुपालन करने के निर्देश दिये गये।
अदालत में पेश हुए चौधरी नरेश टिकैत
मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News)चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड में भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत आज एडीजे कोर्ट ११में पेश हुए ।कोर्ट में आला कत्ल की फोरेंसिक रिपोर्ट न आने के कारण नई तारीख २८मार्च रखी गई है। चौधरी जगबीर सिंह की हत्या में प्रयुक्त तमंचे की जांच की फोरेंसिक रिपोर्ट पिछले कई वर्षों से लंबित है ।जिसके लिए माननीय न्यायालय ने सीबीसीआईडी को एक बार फिर निर्देशित किया है कि १५ दिन के अंदर उक्त जांच रिपोर्ट को न्यायालय में प्रस्तुत करें।

