उत्तर प्रदेश

Hamirpur News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी युवक समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Hamirpur News: सिविल सर्विस की तैयारी कर रही एक छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (rape) करने के बाद युवती गर्भवती हो गयी। युवक द्वारा शादी से इंकार करने पर युवती ने युवक के साथ उसके भाई एवं भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगायी है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कानपुर में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रही एक छात्रा ने पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित को बताया कि उसके दूर के रिश्तेदार चंद्रपाल यादव निवासी टेढ़ा का उसके पास आना जाना था। एक बार बीमार होने पर वह झाड़-फूंक के बहाने उसे बिवांर थाना क्षेत्र के मवई जार गांव लाया और रात को अपने गांव टेढा ले गया।

रात में इसने उसके साथ जबरिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी उसने सुबह उसकी भाभी को दी तो उन्होंने शादी करा देने का भरोसा दिला दिया। इसके बाद वह दो वर्ष तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। 2 माह पूर्व उसने अंतिम बार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाये और युवती गर्भवती हो गई।

युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने पर युवक मुकर गया है। पीड़िता ने युवक चंद्रपाल, भाई शिवनरायन पुत्रगण लालमन यादव तथा शिवनरायन की पत्नी चंदा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है।

पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए है। थानाध्यक्ष रामेन्द्र तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। वह जांच के सिलसिले मे बाहर हैं। वापस लौटने के बाद जांच करके कार्रवाई की जाएगी। उधर पीडिता समाचार भेजे जाने तक मुकदमा कायम कराने के लिए शाम तक थाने में मौजूद थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 19 =