Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: यदि मनुष्य भगवान से अपना संबंध जोड़ ले तो उसके जीवन में सभी तनाव दूर हो जाएंगे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बामनहेड़ी में आजादी का अमृत महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में रशिया से आई ब्रह्माकुमारी सुधा बहन ने कहा कि यदि मनुष्य भगवान से अपना संबंध जोड़ ले तो उसके जीवन में सभी तनाव दूर हो जाएंगे।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बामनहेड़ी में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में रशिया से आई ब्रह्माकुमारी सुधा बहन ने कहा कि आज दुनिया बहुत तनाव में है। हम भगवान से अपना सम्बंध जोड़कर तनाव से मुक्त हो सकते हैं। यहां दिव्य अनुभूति भवन बामनहेड़ी में मेडिटेशन सिखाया जाएगा।

मेडिटेशन करने से आपके जीवन से नकारात्मकता बाहर हो जाएगी और सकारात्मका उत्पन्न होगी। इससे जीवन खुशियों से भरपूर हो जाएगा। कार्यक्रम को संतोष दीदी तथा चक्रधारी दीदी ने भी संबोधित किया।

संचालन तनु दीदी ने किया। कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मालिक तथा सरदार गुरुचरण आदि उपस्थित रहे। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनें समाज को जीवन जीने की कला सिखाती हैं, जो यहां बताया गया है। उनके विचारों को हम अपने जीवन में धारण करें।

जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने कहा कि आश्रम में शांति की अद्भुत अनुभूति हुई और यहां पर मिले ज्ञान से हम अपने जीवन में परिवर्तन जरूर करेंगे। कार्यक्रम में अवनीत, जगदीश, गौतम, अनिल, प्रतिमा, संतोष, सविता बहन आदि का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =