Muzaffarnagar News:यूपी में बनेगी गठबंधन सरकार- प्रमोद त्यागी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड. ने एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा से प्रसारित चैनलो द्वारा जारी एग्जिट पोल की कोई विश्वनियता नही है। वस्तुतः यह एग्जिट पोल प्रायोजित प्रतीत हो रही है।
इसके विपरीत यू टयूब व अन्य दक्षिण भारतीय चैनलो द्वारा जो सर्वे दर्शाया गया है उसके अनुसार उत्तर प्रदेश मे गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होने कहा कि सूबे मे गठबंधन 280 सीटें लेकर सत्ता मे आ रही है। सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर पत्रकारो से बातचीत करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सत्ताधारी दल भाजपा के कार्यकर्ताओ मे निराशा है।
और ब्यूरोक्रेसी भी स्थिती को भांप रही है। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि गठबंधन के कार्यकर्ता उनके प्रत्याशियो का उत्साह वर्धन करेंगे और ब्यूरोक्रेसी का दुरूपयोग नही होने देंगे। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि मतगणना का कार्य निष्पक्ष होना चाहिए।
लोकतंत्र मे अफसरो के कंधे पर ही निष्पक्षता की जिम्मेदारी होती है। उन्होने संकेत दिया कि मतगणना के दौरान वे पूर्व सजग रहेंगे और कानून के दायरे मे रहकर अनुचित बात का विरोध करेंगे।
पत्रकार वार्ता मे प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक,सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर,गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप,पूर्व विधायक अनिल कुमार,चंदन चौहान, शिवान सैनी के अलावा पूर्व मंत्री योगराज सिह,सपा शहर अध्यक्ष अलीम सिददकी,सपा नेता अनिल लोहिया, चमान माधोराम शास्त्री,सुधीर भारती आदि मौजूद रहे।

