Muzaffarnagar: बैंको में आने वाली महिलाओं की मद्द करें- एसपी सिंह
Muzaffarnagar: सरकुलर रोड स्थित पीएनबी मंडल कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जैन कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती सीमा जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएनबी के जेड.एम. मेरठ सुरेन्द्र पाल सिंह ने की कार्यक्रम का संचालन रीतू कांगडा व मंजू भारती ने किया।अपने संबोधन में मेरठ से आंचल प्रमुख एसपी सिंह ने महिलाओं को सीख देते हुए कहा कि वे परिवार में अपनी लक्ष्मण पार न करें उन्होंने बैंक की महिलाकर्मियों को सलाह दी कि व बैंक में आने वाली कामकाजी महिलाओं को स्वाबलंबी बनायें।
#Muzaffarnagar @pnbindia मण्डल कार्यालय मे महिला दिवस परकार्यक्रम मे महिलाओ के द्वारा चलाए जा रहे 06 स्वंय सहायता समूह ने अपने स्टॉल लगाए तथा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति मंजु भारती एवं श्रीमती रितु द्वारा किया गया। pic.twitter.com/w6vW6MNjYb
— News & Features Network (@mzn_news) March 8, 2022
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह द्वारा 6 स्टॉल लगायें गये थे। पीएनबी के मंडल प्रमुख विशाल अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में रैम प्रमुख प्रदीप अरोडा ने सभी का आभार प्रकट किया। पंजाब नैशनल बैंक जिले का अग्रणी बैंक होने के साथ साथ शहरी क्षेत्र व सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो मे अपनी बैंकिंग सेवाये प्रदान कर ग्रामीण क्षेत्र के विकास मे सहयोग दे रहा है तथा बैंक द्वारा विभिन्न क्षेत्रो मे किए जा रहे उत्कृष्ठ कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं बैंक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने पर बैंक के प्रयासो की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गोरव किशोर, एलडीएम ऑफिस के नवीन कुमार, अमनदीन कौर, सोनाक्षी, मोनिका, पूनम राजपूत, रूपेन्द्र कौर, साक्षी, रूपा दास, सोनिया आदि का सहयोग रहा। बैंक ने सीएसआर योजना के तहत जैन डिग्री कॉलेज को एक वॉटर कूलर देने की घोषणा की।

