उत्तर प्रदेश

Varanasi News: पचुनाव आयोग कार्यालय में शिकायत, Akhilesh Yadav ने कार्यकर्ताओं से किया जंग का आह्वान

Varanasi News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने आज भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि यह लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है इसलिए कार्यकर्ता अपने वोटों की रक्षा करने का काम करें।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, ओम प्रकाश राजभर और संजय चौहान के साथ मंगलवार को लखनऊ में चुनाव आयोग कार्यालय में शिकायत करने पहुँचे।

पार्टी कार्यालय पर पार्टी अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने कहा कि जब तक काउन्टिग न हो जाए वह जहां पर मशीनरी रखी है। वहां किसी को आने जाने न दिया जाए। उन्होंने इक्जिट पोल इसलिए कराए जा रहे है कि हम कोई बहाना न बना पाए। जो भाषा सत्ताधारी दल के लोगों ने बोली वहीं इक्जिट पोल बोल रहे हैं।

Akhilesh Yadav ने कहा कि वाराणसी में ईवीएम गायब की जा रही है जबकि बरेली और सोनभद्र में भी इसी तरह की अनिमितताएं पाई गयी हैं। Akhilesh Yadav ने कहा मुख्यमंत्री कार्यालय से जिलाधिकारियों से कहा जा रहा है कि जहां पर भाजपा प्रत्याशी हार रहे हैं वहां के लिए कहा जा रहा है कि काउन्टिग धीमी की जाए।

वाराणसी में जिस तरह से ईवीएम का मूवमेंट हो रहा है इसके लिए चुनाव आयोग डीएम पर कार्रवाई करे। चुनाव आयोग ने बिना सुरक्षा व्यवस्था के ईवीएम को रखा है। उन्होंने कहा कि जहां पर चुनाव हुए और सत्ता परिवर्तन हुआ वहां पर कार्यकर्ताओं ने ईवीएम की रक्षा की है।

 

Akhilesh Yadav ने कहा कि इसके लिए हमे कोर्ट से भी सहारा लेना पडा तो लेगे। साथ ही मीडिया और लोकतंत्र के सजग प्रहरियों अधिकारियों और नौजवानों को आगे ाना पडेगा। पंचायत चुनाव में भाजपा अपनी कारगुजारियों को दिखा चुकी है। उस दौरान भी वोट छीनने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

Akhilesh Yadav ने कहा कि राजनीतिक दलों की बिना जानकारी के ईवीएम का मूवमेंट नहीं किया जा सकता है फिर डीएम की हिम्मत कैसे हो गयी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में आयोग ने किसी अधिकारी को हटाने का काम नहीं किया। जबकि सपा सरकार के दौरान कितने अधिकारियों को हटाया गया था। अखिलेश ने कहा कि पूरे चुनाव में केवल डराने का काम किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =