उत्तर प्रदेश

Unnao News: युवती से छेड़छाड़ करने पर परिजनों ने युवक महेश को पीट उतारा मौत के घाट

Unnao News: सदर के दही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के घर में घुसकर युवक से छेड़छाड़ करने पर परिजनों के पीटे जाने से उसकी मौत हो गई। युवती के परिजनों ने थाना में शिकायती पत्र देकर युवक पर छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

एक गांव के रहने वाला युवक मंगलवार सुबह अपनी पत्नी व बेटे के साथ खेत पर काम करने के लिए गया था। घर पर अकेली बेटी छत पर खाना बना रही थी। इसी दरम्यान गांव का रहने वाले पड़ोसी महेश उसके घर में घुस आया और युवती से छेड़छाड़ करने लगा। इसी दरम्यान युवती ने विरोध करते हुए फोन से भाई को सूचना दे दी। जानकारी पर भाई व उसके माता पिता घर पहुंचे और महेश को मारपीट कर थाना दही ले आए।

छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया

 पीड़ित भाई ने थाने में शिकायती पत्र देकर महेश के विरुद्ध मारपीट व छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया। केस दर्ज होने के बाद थाना में तैनात मुख्य आरक्षी साजेश कुमार सिंह जख्मी महेश को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल की इमर्जेंसी पहुंचा।

जहां डॉक्टर ने महेश को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने पीड़ित युवती को महिला पुलिस की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

घटना होने के बाद पुलिस के डर से आरोपित के परिजन घर छोड़कर भाग गए हैं। बताया जा रहा है कि अभी आरोपित के परिजनों को महेश के मौत की भी जानकारी तक नहीं हुई। उधर एएसपी गांव पहुंच युवती के परिजनों से बातचीत कर वापस थाने में डेरा डाले हुए हैं। इसी क्रम में सीओ सिटी कृपाशंकर चौकी पर बैठ मातहतों से आरोपित के परिजनों की खोजबीन करवाने में लगे हैं।

परिजनों के न मिलने से पुलिस पंचायत नामा तक अभी भर नहीं पाई है। वारदात के दौरान थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद नहीं थे। जानकारी होने पर थाना प्रभारी ने आनन फानन थाने पहुंच कार्रवाई में जुटे हुए।

युवती ने विरोध करते हुए भाई को फोन पर सूचना दे दी

 युवक महेश का घर युवती के पड़ोस में ही स्थित है। दोपहर वह छत के रास्ते से युवती के घर में फिल्मी स्टाइल में घुस आया और युवती से बदसलूकी करने लगा। मामला बढ़ने पर युवती ने विरोध करते हुए भाई को फोन पर सूचना दे दी। युवती से छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम देने की जानकारी होने पर परिजन भी आपा खो बैठे और घर पहुंचते ही उसे अधिक मारने पीटने से मौत हो गई। जिला अस्पताल के इमर्जेंसी डॉक्टर आशीष ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

उन्होंने बताया कि मारपीट दौरान पेट की आंत वगैरह फटने से मौत होने की संभावना है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेंगा। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मारने पीटने से युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर जांच के बाद दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी नन्हीं की छह माह पहले मौत

मृतक महेश दो भाई थे। भाई अवधेश उर्फ राजू शुक्लागंज में रह कर नौकरी करता है। मृतक महेश अपने पिता अमृत लाल के साथ गांव में रहता था। मृतक महेश की पत्नी नन्हीं की छह माह पहले मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद वह परेशान रहता था। महेश की पत्नी नन्हीं अपने पीछे एक आठ साथ की बेटी आशिकी को छोड़ गई है। महेश की आदतें सही न होने से बेटी अपने ननिहाल में रहती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 18 =