Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अवैध शस्त्र धारक शातिरों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा अवैध शस्त्र धारको शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बुढाना के निकट पर्यवेक्षण में व०उ०नि० थाना प्रभारी थाना रतनपुरी राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा अभियुक्तगण को अवैध असलाह सहित जंगल ग्राम मौम्मदपुर माफी से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में इकरामुद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन निवासी मौहम्मदपुर माफी थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर, असद अली पुत्र सिराजुद्दीन निवासी गगसोना थाना फलावदा जनपद मेरठ बताया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० वीरपाल सिंह, उ०नि० आनन्द कुमार, का० रवि कुमार, रि०का० लौकेश कुमार थाना रतनपुरी शामिल रहे। उक्त मुकद्दमें में गिरफ्तार अभियुक्तगण का अन्य आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की आमजन व उच्चाधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गयी है उपरोक्त कार्य से निश्चित रूप से अपराध पर अंकुश लगेगा।

 

मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अभी दो दिन पहले सोमवार को कैली गांव निवासी नवेद पुत्र बाबर अपनी भाभी गुलबहार को मेरठ से पुरकाजी में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में वेगेनार कार से छोड़ने जाते समय सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरी थी।

जिसमे नावेद अपनी खिड़की खोलने में सफल रहा जिससे वह किसी तरह जान बचाकर नहर से बाहर निकल आया था लेकिन उसकी भाभी गुलबहार कार सहित नहर में समा गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। उधर मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गुलबहार को नहर में डुबा कर मारने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की थी।

तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने दस लाख नकद व डस्टर गाड़ी की मांग की थी जिस कारण विवाहिता ने हत्या की आशंका भी जताई थी।जानकारी मिली है कि विवाहिता को पांच मार्च को ही पति बाबर मायके आकर लेकर गया था। सात मार्च को सुबह मारपीट कर पुरानी वेगन आर कार में रतनपुरी गंगनहर में डुबा कर मार दिया गया।

उक्त मामले में अब पुलिस ने दहेज हत्या व मृतका के पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं।सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि मृतका गुलबहार के पिता सहादत हुसैन पुत्र मुंशी खां निवासी ललियाना थाना किठौर जिला मेरठ की तहरीर पर मृतका के पति बाबर पुत्र अनवार, सास नूरनिशा, देवर नवेद एवं दानिश तथा ननद शाहीन निवासीगण गांव कैली थाना दौराला जिला मेरठ के विरुद्ध दहेज हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुताबिक गुलबहार की मौत का कारण दम घुटना आया है। बता दें, कि घटना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20852 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + twenty =