वैश्विक

Pig heart transplant कराने वाले दुनिया के पहले शख्स की सर्जरी के 2 महीने बाद मौत

Pig heart transplant प्राप्त करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति की मृत्यु प्रायोगिक सर्जरी के दो महीने बाद हुई. 57 वर्षीय डेविड बेनेट का मंगलवार को अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर में निधन हो गया. इसी सेंटर में दो महीने पहले बेनेट में सुअर का दिल ट्रांसप्लांट किया गया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टरों ने मौत का सटीक कारण नहीं बताया, केवल यह कहा कि उनकी हालत कई दिन पहले बिगड़नी शुरू हो गई थी. बेनेट के बेटे ने दो महीने पहले हुए इस प्रयोग की पेशकश के लिए अस्पताल की प्रशंसा करते हुए कहा कि परिवार को उम्मीद है कि यह अंग की कमी को समाप्त करने के लिए और प्रयासों में मदद करेगा.

Heart-Transplant_यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन द्वारा जारी एक बयान में डेविड बेनेट जूनियर ने कहा, “हम हर क्षण के आभारी हैं. हमें उम्मीद है कि यह कहानी उम्मीद की शुरुआत हो सकती है और अंत नहीं.”

डॉक्टरों ने दशकों से जीवन रक्षक प्रत्यारोपण के लिए जानवरों के अंगों का उपयोग करने की मांग करते रहे है. बेनेट की अगर यह सर्जरी नहीं होती तो वह जीवित नहीं रह पाते. इसी आधार पर यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेरीलैंड मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों को अमेरिका के स्वास्थ्य विनियामक ने इस प्रक्रिया के लिए विशेष छूट दी थी.

7 जनवरी के ऑपरेशन के बाद, बेनेट के बेटे ने मीडिया से कहा था कि उनके पिता को पता था कि यह काम करेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है.शुरू में बेनेट के शरीर में सूअर का हृदय काम कर रहा था

मैरीलैंड अस्पताल ने समय-समय पर ताजा जानकारी दी कि बेनेट धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं. पिछले महीने अस्पताल ने उनका एक वीडियो जारी किया था जिसमें वह अपने फिजिकल थेरेपिस्ट के साथ काम करते हुए अस्पताल के बिस्तर से फुटबॉल का मैच देख रहे हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21518 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 15 =