वैश्विक

Pakistan एयर डिफेंस ने किया ट्रैक, India की ओर से दागी गई बिना वॉर हेड की अज्ञात missile

Pakistan Army ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसने कथित तौर पर भारत से उसके हवाई क्षेत्र में आ रही एक missile का पता लगाया है, जो Pakistan के पंजाब प्रांत में गिर गया. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने मीडिया से कहा कि नौ मार्च को शाम छह बजकर 43 मिनट पर एक तेज गति से उड़ने वाली वस्तु ने भारतीय क्षेत्र से उड़ान भरी और वह अपना मार्ग भटक कर Pakistan के क्षेत्र में प्रवेश कर गयी तथा गिर गयी.

Pakistan का आरोप है कि 9 मार्च को भारत की तरफ से एक ‘सुपरसोनिक प्रोजेक्टाइल’ (फ्लाईंग ओब्जेक्ट) फायर किया गया था. पाकिस्तान ने आशंका जताई थी कि ये एक सुपरसोनिक missile थी जो हरियाणा के सिरसा से दागी गई थी. सिरसा में भारतीय वायुसेना का एक अहम एयर बेस है. पाकिस्तान की एयर-डिफेंस ने इसे ट्रैक किया था. 

पाकिस्तान के मिया चुन्नू इलाके में जाकर गिर गई

Pakistan सेना की मीडिया विंग, आईएसपीआर के डीजी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि ये missile बिना वॉर-हेड की थी (यानि इसमे बारूद इत्यादि नहीं था और अभ्यास के लिए फायर की गई थी) और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में जाकर गिरनी थी लेकिन ये पाकिस्तान के मिया चुन्नू इलाके में जाकर गिर गई.

पाकिस्तान का आरोप है कि इससे कोई जानमाल का तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन ये इंटरनेशनल एविएशन सेफ्टी के प्रतिकूल थी और इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था. 

Pakistan  असैन्य इलाकों को कुछ नुकसान हुआ

उसके गिरने से Pakistan  असैन्य इलाकों को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन इसमें किसी की जान नहीं गई. हालांकि पाकिस्तान के इस आरोप पर भारत की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गयी है. मेजर जनरल इफ्तिखार ने कहा कि अज्ञात वस्तु (missile) बुधवार रात पंजाब के खानेवाल जिले के मियां चन्नू इलाके में गिर गयी.

Pakistan वायु सेना ने अपना तरकीबी अभियान शुरू किया

इसे सतह से लॉन्च किया गया था. इसका पता चलने पर Pakistan वायु सेना ने अपना तरकीबी अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा कि missile की उड़ान ने पाकिस्तान और भारत दोनों ही देशों में नागरिकों को खतरे में डाल दिया है. भारत को यह बताना चाहिए कि इसका क्या कारण है. यह एक बड़ी विमानन आपदा हो सकती थी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =