Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: कपिल, विक्रम सैनी, पंकज, चंदन, राजपाल बालियान व अनिल ने जीत हासिल की, राकेश टिकैत की कोको को भाजपा का हाउ खा गयाः संजीव बालियान

Muzaffarnagar:  विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी नतीजों मे जनपद की दो विधानसभा सीटों सदर व खतौली पर भाजपा ने बडी जीत हासिल की है। वहीं दूसरी चार विधानसभा सीटों बुढाना, पुरकाजी,मीरापुर एवं चरथावल मे गठबंधन प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
प्रदेश मे आए चुनावी सर्वो के बाद भाजपा व गठबंधन दोनो ही दल 6 की 6 सीटों पर अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे।

जनपद का चुनावी परिणाम इसके विपरीत एकदम चौकाने वाला रहा। जिससे राजनैतिक विश्लेषक भी हैरान है। जहां शहरी सीट पर योगी सरकार मे मंत्री स्वतन्त्र प्रभार रहे कपिलदेव अग्रवाल ने गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप उर्फ बंटी को करीब 18 हजार मतों से शिकस्त दी है। वहीं खतौली विधानसभा सीट से भाजपा के विक्रम सैनी ने पूर्व पूर्व सांसद एवं मन्त्री रहे राजपाल सैनी को करीब 15 हजार से भी अधिक वोटों से शिकस्त दी है।

जहां तक चरथावल विधानसभा का प्रश्न है वहां कडे मुकाबले के बीच गठबंधन प्रत्याशी पंकज मलिक ने पूर्व मंत्री स्व.विजय कश्यप की पत्नि सपना कश्यप को करीब 5419 वोट शिकस्त दी है। इस मुकाबले की दिलचस्प बात यह रही कि करीब आधी से अधिक मतगणना के दौरान सपना कश्यप बढत बनाए रही।

लेकिन अन्तिम दौर की मतगणना मे वे पिछडती चली गई। जिसका परिणाम यह रहा कि पूर्व विधायक एवं गठबंधन प्रत्याशी पंकज मलिक ने जीत दर्ज की। इसी संदर्भ मे जनपद की मीरापुर सीट पर पूर्व सांसद एवं विधायक स्व..संजय सिह चौहान के सुपुत्र चन्दन सिह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी प्रशान्त चौधरी को करीब 25 हजार वोटो से पराजित कर परिवार की राजनैतिक परंपरा को आगे बढाया।

इस विधानसभा मे भी दोनो प्रत्याशियो के बीच कांटे की टक्कर रही। जहां चन्दन ने जीत का स्वात चखा वहीं सूत्रो की मानें तो भाजपा प्रत्याशी प्रशान्त चौधरी को बाहरी प्रत्याशी होने का खामियाजा भुगतना पडा। पुरकाजी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अनिल कुमार ने भाजपा प्रत्याशी प्रमोद उंटवाल को 6748 वोटों से पराजित कर जीत हासिल की।

जनपद की बुढाना विधासभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक राजपाल सिंह बालियान व भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक के बीच दिलचस्प मुकाबला रहा। कई दौर की मतगणना के पश्चात गठबंधन प्रत्याशी राजपाल सिंह बालियान ने उमेश मलिक को शिकस्त दे जीत दर्ज की।

 

राकेश टिकैत की कोको को भाजपा का हाउ खा गयाः संजीव बालियान

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने आज कहा कि भाजपा की वोट लेने के लिए आई कोको को तो भाजपा का हाउ खा गया है।

उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी से भाजपा बड़ी जीत दर्ज की। इस बार भी २०१७ की भांति ही बड़ा जनादेश भाजपा के पक्ष में आ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व को यूपी की जनता ने स्वीकार किया है।

भाजपा की यह जीत योगी आदित्यनाथ के काम की जीत है। बता दें कि १० फरवरी को मतदान के दौरान भाकियू के राकेश टिकैत ने कहा था कि यहां से भाजपा की वोट को कोको ले गयी है। कोको का बयान काफी चर्चाओं में रहा था।

 

Muzaffarnagar-सभी सीटों पर मुकाबला कड़ा दिखाई दिया

विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सीटों पर मुकाबला कड़ा दिखाई दिया, लेकिन अंत में परिणाम की तस्वीर साफ हो गई। जनपद की चार विधानसभा सीटों पर गठबंधन का कब्जा हुआ, जबकि दो सीट भाजपा के खाते में गई।

भाजपा के मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक कपिल देव अग्रवाल को 111149 को मत मिले हैं। उन्‍होंने गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप को पराजित किया है। नीचे देखें मुजफ्फरनगर विधानसभा में सभी प्रत्याशियों को मिले मतों की सूची

 

इसी तरह खतौली विधानसभा सीट पर वर्तमान विधायक विक्रम सैनी को 100144 मत मिले है। उन्‍होंने गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व मंत्री राजपाल सैनी को हराया है। नीचे देखें खतौली विधानसभा में सभी प्रत्याशियों को मिले मतों की सूची

 

सपा-रालोद का गठबंधन जनपद में सफल हुआ है। मीरापुर से रालोद के चंदन चौहान ने 107124 मत लेकर भाजपा के प्रशांत चौधरी को पटखनी दी है। नीचे देखें मीरापुर विधानसभा में सभी प्रत्याशियों को मिले मतों की सूची

 

पुरकाजी सुरक्षित सीट पर रालोद के पूर्व विधायक अनिल कुमार और भाजपा प्रत्याशी प्रमोद ऊटवाल के बीच कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन अंत में रालोद के अनिल कुमार 92327 मत लेकर विजय पताका फहराई। नीचे देखें पुरकाजी विधानसभा में सभी प्रत्याशियों को मिले मतों की सूची

 

बुढ़ाना विधानसभा पर गठबंधन ने बढ़त बनाए रखी। यहां रालोद के पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने 130516 मत लेकर भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक को पराजित किया है। नीचे देखें बुढाना विधानसभा में सभी प्रत्याशियों को मिले मतों की सूची

 

चौकाने वाला पहलू चरथावल विधानसभा सीट पर देखने को मिला। यहां भाजपा के पूर्व मंत्री दिवंगत विजय कश्यप की पत्नी सपना कश्यप को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। परिणाम में वह दोपहर तक आगे रहीं, लेकिन अंत में बाजी गठबंधन से पूर्व विधायक पंकज मलिक ने 97068 मत लेकर सपना कश्यप को हरा दिया। नीचे देखें चरथावन विधानसभा में सभी प्रत्याशियों को मिले मतों की सूची

 

चाक-चौबन्द रही व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  कूकडा नवीन मन्डी स्थल पर आज हुई मतगणना को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए। मतगणना स्थल तथा उसके आसपास जानसठ स्टैण्ड से लेकर विश्वकर्मा चौक तथा बालाजी रोड व कूकडा ब्लॉक,अलमासपुर चौराहा,गांधीनगर आदि विभिन्न स्थानो भारी मात्रा मे पुलिस-पीएसी बल तथा अर्धसैनिक बलो के जवान तैनात रहे।

जगह-जगह बैरिकेटिंग,मैटल डिटेक्टर से चैकिंग तथा पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एलआईयू टीम,इंटेलिजेन्स एवं डॉग स्क्वायर की मदद से चैकिंग अभियान भी चलाया गया। डीएम-एसएसपी सहित विभिन्न अधिकारी भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लेते नजर आए।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 412 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =