Muzaffarnagar News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में स्काउट गाइड शिविर का आरंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में एस.डी. इंटर कॉलेज के प्रांगण में तृतीय सोपान स्काउट गाइड शिविर का आरंभ हुआ इसका उद्घाटन जिला गाइड कमिश्नर मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी गोयल प्रधानाचार्य एस.डी. इंटर कॉलेज झांसी की रानी के द्वारा किया गया
इस अवसर पर एसडी इंटर कॉलेज रोडवेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य श्री सोहनपाल सिंह कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं दी इस शिविर में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, एस.डी. इंटर कॉलेज रोडवेज, चौधरी छोटू राम इंटर कॉलेज के जनता इंटर कॉलेज पचेंडा के स्काउट गाइड द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है
प्रार्थना एवं झंडा गान के उपरांत ध्वजारोहण किया गया आज शिविर काल में टोली बनाना, प्रार्थना ,झंडा गान, नियम, प्रतिज्ञा ,सिद्धांत ,सलामी का ज्ञान दिया गया शिविर का संचालन जिला संगठन कमिश्नर स्काउट- श्री भारत भूषण अरोरा के नेतृत्व में किया जा रहा है
शिविर के प्रशिक्षक के रूप में श्री अरविंद कुमार ,आयुष चौधरी (स्काउट मास्टर )श्री प्रवीण भटनागर , कु. ज्योति, श्री अरविंद कुमार, डॉ. राजबल सैनी ,श्री राहुल कुमार, श्री यशपाल सिंह, आदेश त्यागी, संजय सिंह गाइड कैप्टन -श्रीमती मधु गुप्ता,बबीता रानी आदर्श धीमान ,वासु वर्मा, यश बंसल, सौरभ कुमार इत्यादि द्वारा शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया गया
वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिसमें छात्रध्छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जिसमें खो-खो (महिला वर्ग) व वॉलीबाल (पुरूष वर्ग) के अन्तिम मुकाबले हुए।
पुरूष वर्ग में वॉलीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलो का प्रथम मैच एन०सी०सी० व बी०ए० द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ
जिसमें बी०ए० द्वितीय वर्ष १३-१५ व १४-१६ से विजयी रही। द्वितीय मैच बी०कॉम तृतीय वर्ष व बी०एफ०ए० के मध्य हुआ जिसमें बीकॉम तृतीय वर्ष १५-०८ व १५-०९ से विजयी रही। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए मैच में बी०एफ०ए० व एन०सी०सी० के मध्य हुआ जिसे एन०सी०सी० ने १०-१५ व १२-१५ से जीता। प्रतियोगिता में पहले व दूसरे स्थान के लिए हुए निर्णायक मुकाबले में बी०कॉम तृतीय वर्ष ने बी०ए० द्वितीय वर्ष को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पुरूष वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलो का पहला मैच एन०एस०सी० व बी०ए० प्रथम वर्ष के मध्य हुआ जिसे एन०सी०सी० ने जीता। दूसरा मैच बी०ए० द्वितीय वर्ष व बी०एस०सी० (विज्ञान) के मध्य हुआ जिसे बी०ए० द्वितीय वर्ष ने जीता। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में बी०एस०सी० (विज्ञान) ने बी०ए० प्रथम वर्ष को हराकर जीता। प्रतियोगिता पहले व दूसरे स्थान के लिए हुए निर्णायक मुकाबले में एन०सी०सी० ने बी०ए० द्वितीय वर्ष को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में वॉलीबाल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए मैच में बी०ए० व एन०सी०सी० के मध्य हुआ जिसे एन०सी०सी० ने १०-१५ व १३-१५ से जीता। प्रतियोगिता में पहले व दूसरे स्थान के लिए हुए निर्णायक मुकाबले में बी०एस०सी० (विज्ञान) ने बी०कॉम द्वितीय वर्ष को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता में आज के मुकाबले में पहला मैच एन०सी०सी० व बी०एफ०ए० के मध्य हुआ जिसे एन०सी०सी० ने जीता। दूसरा मैच बी०ए० द्वितीय वर्ष व बी०एस०सी० (विज्ञान) के मध्य हुआ जिसे बी०एस०सी० (विज्ञान) ने जीता। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में बी०ए० द्वितीय वर्ष ने बी०एफ०ए० को हराकर जीता। प्रतियोगिता में पहले व दूसरे स्थान के लिए हुए निर्णायक मुकाबले में एन०सी०सी० ने बी०एस०सी० (विज्ञान) को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अंकित धामा, सुमित, रिजवान, अनिमेष, तुषार, दुष्यन्त, रूद्र गौतम, रितिक, रिजवान, यश, निकिता व खुशी रहे ।प्रतियोगिता को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकगणों व कर्मचारियों आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

