Muzaffarnagar News: रेलवे लाइन के समीप मिला युवती का शव
खतौली। (Muzaffarnagar News) रेलवे लाईन के समीप युवती का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की जांच पडताल शुरू की।
सूत्रो के अनुसार खतौली क्षेत्र के सफेदा रोड फाटक के रेलवे लाईन के समीप युवती का शव पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा की गई जांच पडताल मे मृतका की पहचान निकटवर्ती गांव कडली निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पूनम पुत्री महकार के रूप मे हुई।
पुलिस ने मृतका के परिजनो को हादसे की जानकारी दी। छात्रा पूनम की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पडौसियो के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नागरिकों की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया
। इस दौरान ग्रामीणो मे यह चर्चा रही कि सम्भवतः ट्रेन की चपेट मे आकर उक्त युवती की मौत हुई है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
छात्रों में हुई मारपीट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) छात्रो के बीच आपसी मारपीट होती देख दर्जनो राहगीर मौके पर एकत्रित हो गई। झगडे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवको को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की।
जानकारी के अनुसार जानसठ रोड पर आज दोपहर के वक्त कुछ स्कूली छात्रो के बीच हुए आपसी विवाद मे लात घूसे तथा बैल्ट चल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवको को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
कार की चपेट में आकर घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी सुमितपाल आज दोपहर के वक्त अपनी बाईक द्वारा कूकडा ब्लॉक पर काम से जा रहा था।
कि बाईक सवार उक्त युवक जैसे ही बिलासपुर बाईपास पर पहुंचा कि इसी बीच वह मेरठ की और से आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा उसके परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

