उत्तर प्रदेश

Saharanpur News: जिहाद के लिए प्रेरित कर रहा इनामुल हक देवबंद में गिरफ्तार

Saharanpur News: UP ATS की आंतकियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। यूपी एटीएस (UP ATS) ने 2 दिन पूर्व 3 युवकों को सहारनपुर जनपद (Saharanpur District) के थाना क्षेत्र के देवेंद्र नगर के दारुल उलूम चौक के पास नजमी बिल्डिंग से गिरफ्तार किया था। 

यूपी एटीएस की सहारनपुर यूनिट ने इनामुल और इनाम इम्तियाज़ पुत्र इम्तियाज मियां निवासी गांव पटना थाना गवा जनपद गिरिडीह झारखंड के देशद्रोही विरोध मामलों में संदीप रहने के मामले में मामला दर्ज कराया है।

 इनामुल हक झारखंड का रहने वाला है। 2 वर्ष पूर्व CAA के प्रदर्शन के दौरान देवबंद में आया था। इसमें मोबाइल पर एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था, जिसमें पाकिस्तान (Pakistan) के लोग जुड़े हुए थे। इतना ही नहीं व्हॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से पाकिस्तान (Pakistan), बांग्लादेश, अफगानिस्तान (Afghanistan) आदि देशों के व्यक्ति से देहात के संबंध में जुड़ा हुआ था.

इसके अलावा यूट्यूब और फेसबुक द्वारा जिहाद के संबंधित वीडियो आदि प्रसारित कर रहा था और लोगों को जिहाद के लिए प्रेरित कर रहा था और अब पाकिस्तान जाकर ट्रेनिंग की तैयारी कर रहा था कि यूपी एटीएस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि इनामुल हक एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के आतंकियों से जुड़ा हुआ था और वह हथियार व ट्रेनिंग प्राप्त करने वाला था।

इसके साथ पकड़े गए दोनों युवकों के संलिप्तता के बारे में अभी यूपी एटीएस (UP ATS) जांच कर रही है, लेकिन इनामुल हक के विरोध देवबंद में मामला दर्ज करवा दिया गया है।

इनामुल हक के पास से आधार कार्ड तो पैन कार्ड एक एटीएम चार एयरटेल के सिम एक मोबाइल और एक मेमोरी कार्ड भी बरामद हुआ है। फिलहाल यूपी एटीएस ने इससे पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि इससे आतंकवादियों से जुड़ी अन्य कई मामलों का खुलासा भी होगा

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 15 =