वैश्विक

पाकिस्तान: हिंदू लड़की का मंडप से अपहरण : कराई शादी

पाकिस्तान के सिंध में एक हिंदू महिला को जबरन शादी के मंडप से अगवा कर लिया गया, फिर उसका धर्म परिवर्तन कर जबरन एक मुस्लिम शख्स के साथ निकाह करा दिया गया। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस ने इन सभी मामलों में मुस्लिम शख्स का साथ दिया।

पीड़ित लड़की का नाम भारती बाई है कराची से करीब 215 किलोमीटर दूर सिंध प्रांत के मटियारी जिले में स्थित हाला शहर से शादी समारोह के दौरान लोगों के एक समूह ने अगवा कर लिया उसके बाद  सकी शादी शाहरुख गुल नाम के शख्स से कर दी गई। लेकिन अधिकारियों ने अपहरणकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने दुल्हन को जबरन ले जाने में पुरुषों की मदद की। अमेरिका स्थित सिंधी फाउंडेशन ने कहा कि हर साल 12 से 28 साल की उम्र की लगभग 1,000 युवा सिंधी हिंदू लड़कियों का अपहरण कर लिया जाता है और जबरन शादी कर दी जाती है।

पाकिस्तान में ऐसी कई घटनाएं नियमित रूप से सामने आती हैं जहां देश के अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों मुख्य रूप से हिंदू, सिख और ईसाई को जबरन इस्लाम में परिवर्तित कर दिया जाता है और मुस्लिम पुरुषों से शादी कर दी जाती है।

पिछले कुछ महीनों में, देश में अल्पसंख्यकों की दयनीय स्थिति को उजागर करने के लिए कई घटनाएं सामने आई हैं। पिछले साल अगस्त में 19 वर्षीय जगजीत कौर कई दिनों तक गायब रही थी। बाद में, यह पता चला था कि अपहरणकर्ताओं ने उसकी एक मुस्लिम व्यक्ति से जबरन शादी कर दी थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =