Muzaffarnagar Crime News: पति ने चलती गाडी में की शिक्षिका की हत्या, फिर लाश के साथ नहर में फेंकी कार-देवर नावेद गिरफ्तार
Muzaffarnagar Crime News- 10 दिन पूर्व गंगनहर में गिरी कार व उसमें हुई महिला की मौत का पुलिस ने राजफाश करते हुए देवर को हिरासत में लिया है। पूछताछ में बताया कि महिला की चलती गाड़ी में हत्या करने के बाद शव को कार समेत गंगनहर में फेंक दिया था, जिससे इसे हादसे का रूप दिया जा सके। पुलिस ने देवर नावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं आरोपी पति फरार है।
शिक्षिका गुलबहार की मौत
सात मार्च कि सुबह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर अनियंत्रित कार गंग नहर में गिर गई थी। जिसमें कैली गांव निवासी महिला शिक्षिका गुलबहार की मौत हो गई थी। महिला के पिता शहादत हुसैन ने ससुरालियों पर बेटी की दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
#Muzaffarnagar 10 दिन पूर्व गंगनहर में गिरी कार व उसमें हुई महिला की मौत का पुलिस ने राजफाश करते हुए देवर को हिरासत में लिया है। महिला की चलती गाड़ी में हत्या करने के बाद शव को कार समेत गंगनहर में फेंक दिया था pic.twitter.com/O9hQ4hApLu
— News & Features Network (@mzn_news) March 16, 2022
जिसमें पुलिस ने मंगलवार शाम को नेशनल हाईवे केएफसी आउटलेट्स के पास से मृतक महिला के देवर नावेद को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी नावेद ने बताया कि 2018 में गुलबहार की शादी उसके भाई बाबर से हुई थी। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण भाभी से लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। घर में इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। ससुराल वालों ने भाभी गुलबहार को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।
प्लान बनाया
बताया कि भाभी पुरकाजी के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षिका के पद पर थी। जिसको गाड़ी से रोज स्कूल में छोड़ने जाता था। परिवार वालों ने प्लान बनाया कि जब छोड़ने जाएगा तो उसकी हत्या कर नहर में फेंक देंगे। इसी प्लान के अनुसार भाई और भाभी को गाड़ी में लेकर पुरकाजी के लिए निकल गया।
भाई और भाभी गाड़ी की पिछली सीट पर बैठ गए चलती गाड़ी में भाई बाबर ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।उसके बाद उसको पीछे की सीट पर लिटाने के बाद भाई आगे सीट पर बैठ गया। गंगनहर पर पहुंचकर गाड़ी को नहर किनारे लगाकर उसको धक्का दे दिया गया।
महिला की मौत
इसके बाद हादसे में कार गंगनहर में गिरने का शोर मचा दिया। गंगनहर में डूबने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। इसका राजफाश पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी नावेद को जेल भेज दिया है।


