Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पंजाब नेशनल बैंक: वरिष्ठ प्रबंधकों अनिल गर्ग व इलम चंद वर्मा को रिटायरमेंट पर दी विदाई

मुजफ्फरनगर। जिले के लीड बैंक पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय के दो वरिष्ठ प्रबंधकों अनिल गर्ग व इलम चंद वर्मा को लगभग चालीस वर्षो के सेवाकाल के उपरांत शानदार विदाई दी गयी।
नई मंडी स्थित मंडल कार्यालय पर आयोजित विदाई समारोह में सरकल हैड डा. एनपी सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अध्यक्षता उपमंडल प्रमुख भल्ला ने की।

कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी यूनियन के नये मंडलीय सैक्ेट्री गौरव ने किया। विदाई समारोह में शिवचौक शाखा के चीफ रस्तौगी साहब साउथ भोपा रोड शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप अरोरा जीएडी के चीफ डीके शर्मा हरिओम, कपूर, दुगल ने भी अपने अपने विचार प्रकट कर रिटायरमेंट के बाद के टिपस दिये।

सभी ने दोनों के साथ किये गये सेवा कार्यो के संस्मरण भी साझा किये। डा. एमपी सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले दोनों अधिकारी बैंक की रिकवरी को देख रहे थे इन्होने समर्पित भाव से सेवा की। अब रिटायरमेंट के बाद इनकी प्राथमिकताएं बदल जायेगी। उन्होंने बैंक में काम करने वाले नये नौजवान अफसरों से मल्टी टास्क पर काम करने के लिए कहा।

अपने संबोधन में अनिल गर्ग व इलम चंद वर्मा ने कहा कि उन्होंने बैंक की नौकरी के दौरान सर्विस व परिवार के बीच सामजस्य बनाये रखा। उन्होंने बैक कर्मियों व अधिकारियों से कहा कि जब कभी उन्हे याद किया जायेगा तो वे हमेशा सहयोग देने को तत्पर रहेगे। सेवानिवृत्त होने वाले दोनों प्रबधकों के परिजनों ने भी अपने अपने समस्मकरण सुनाये। बैंक कर्मचारियों व कर्मचारी यूनियन की तरफ से दोनों प्रबंधकों को स्मृति चिन्ह के रूप में प्रमोउपहार दिये गये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + eight =