Muzaffarnagar News: फेयरवेल पार्टी आयोजित, सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए
चरथावल। (Muzaffarnagar News) कस्बे में स्थित रेनबो एकेडमी में कक्षा ८ के बच्चों की फेयरवेल पार्टी हुई।इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए तथा खेल प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर चरथावल कस्बा इंचार्ज आशुतोष व प्रबन्धक अभिषेक बंसल ने शिरकत की।
चरथावल कस्बे में स्थित रेनबो एकेडमी में कक्षा ८ के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा ८ की छात्रा वेदांशी मिस फेयरवेल तथा कक्षा ८ के ही आर्यन को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। सभी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को अच्छे अंक प्राप्त करने तथा सफलता के अनेक मंत्र दिए।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल रचना जैन,प्रबंधक अभिषेक बंसल एवं चरथावल कस्बा इंचार्ज आशुतोष के द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर चरथावल कस्बा इंचार्ज आशुतोष,एसआई शिव सिंह नागर, हैंड कांस्टेबल महेंद्र, गौरव पुनिया,नितिन मांगेराम आदि ने शिरकत की प्रधानाचार्या रचना जैन, प्रबंधक अभिषेक बंसल ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फररनगर।(Muzaffarnagar News) वैदिक विद्या जूनियर हाई स्कूल गांव बहादुरपुर जनपद मुजफ्फरनगर में तीन दिवसीय योग एवं संस्कार शिविर का उद्घाटन भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद मुजफ्फरनगर प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य और जिला कार्यकारिणी सदस्य वीर सिंह के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओम ध्वनि व गायत्री मंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को ताड़ासन तिर्यक ताड़ासन कटिचक्रासन पश्चिमोत्तानासन कोणासन उष्ट्रासन मंडूकासन और अनुलोम विलोम कपालभाति तथा भ्रामरी प्राणायाम कराएं। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को यम नियम के बारे में भी विस्तार से बताया।
अहिंसा, सत्य , अस्तेय, ब्रह्मचर्य ,अपरिग्रह यह पांच यम हैं। शौच, संतोष तप, स्वाध्याय और ईश्वर प्रणिधान् यह पांच नियम है। इनका पालन किए बिना योग में सफलता मिलना असंभव है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार आर्य आर्य समाज बहादुरपुर के मंत्री श्री नरेंद्र कुमार आर्य हर्ष कुमार आर्य हर्षित कुमार आर्य कुमारी सानू ईशा छवि आदि का विशेष सहयोग रहा।

