Ghaziabad News:नाले की निर्माणाधीन दीवार गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत
Ghaziabad News: एक निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने के चलते हुई दुर्घटना में कुल 3 लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना सामने आ रही है। घटना को लेकर अभी ज़्यादा विस्तृत जानकारी मौजूद नहीं है। नाले की निर्माणाधीन दीवार गिरने से मलबे में कुल 5 लोग दबे थे, जिसमें से 2 को बाल-बाल बचा लिया गया लेकिन 3 लोगों की मलबे में ही दबकर दर्दनाक मौत हो गयी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राहत एवं बचाव तथा चिकित्सा दल भेजा गया, जिसके बदौलत दीवार गिरने के चलते मलबे में दबे लोगों को निकाल जा सका है। यह घटना गाजियाबाद के डीएवी चौक के पास घटित हुई है, जो कि विजय नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत का इलाका है। प्राप्त सूचना के मुताबिक नाले की दीवार का निर्माण कार्य रात भर जारी रहा, जिसके बाद बुधवार सुबह नाले की दीवार ढह गई।
इनमें से 3 मजदूर मृत अवस्था में मिले और 2 मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है: स्वतंत्र देव सिंह, सीओ विजय नगर, गाजियाबाद
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2022
घटना की सूचना प्राप्त होते ही दीवार गिरने के बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया। बचाव दल ने मलबे के नीचे से तीन शवों और दो जीवित बचे लोगों को बाहर निकाल लिया है।
पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वह दीवार गिरने के असल कारणों का ज़ल्द ही पता लगा लेंगे और यदि कोई भी व्यक्ति इस घटना के पीछे ज़िम्मेदार पाया जाता है तो यकीनन उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

