उत्तर प्रदेश

Shamli News: झगड़े का बीच-बचाव करना पड़ा भारी, भड़क उठा था आरोपी आसिफ-कर दी हत्या

Shamli News  तीन लोगों ने घर में घुसकर एक शख्स पर ईंट से हमला कर दिया और जब वो घायल हो गया तो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. मृतक का नाम मुस्तफा है. कहा जा रहा है कि उसने आरोपी का एक झगड़े में बीच बचाव कराया था, जिससे नाराज होकर उसने मुस्तफा पर हमला बोल दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी आसिफ पहले से ही थाने में वांटेड है और कई मामलों जेल की हवा भी खा चुका है.

ये मामला आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत का है जहां पर बीती रात को बिलाल और आसिफ कासिफ का झगड़ा हुआ था. इस झगड़े में मृतक मुस्तफा ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की थी और दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया था.

लेकिन आरोपी आसिफ इससे भड़क उठा था. जिसके बाद वो अपने दो भाईयों के साथ मिलकर बीच-बचाव कराने वाले मुस्तफा के घर में ही घुस गया और पहले उस पर ईंट से हमला किया और मारपीट की. इसके बाद वो उसे गोली मारकर वहां से फरार हो गए. 

मृतक के बेटे का कहना है कि उसके पिता ने आरोपी आसिफ और बिलाल के बीच हुए झगड़े में सुलह कराने की कोशिश की थी जिससे नाराज होकर आसिफ ने दो और लोगों के साथ मिलकर उसके पिता की ही हत्या कर दी.

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि इनमें दो आरोपी पहले भी पशु चोरी व अन्य कई संगीन मामलों में जेल जा चुके हैं और वांटेड हैं. 

इस मामले में सीओ सिटी श्रेष्ठा ठाकुर ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. मृतक मुस्तफा ने दो पक्षों के हो रहे झगड़े को शांत कराया था जिसमें एक पक्ष ने उसकी हत्या कर दी. शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. परिजनों की तहरीर पर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + fifteen =