Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्पोर्टस स्टेडियम में खेलों का हुआ आयोजन

मुजफ्फररनगर।(Muzaffarnagar News)  खेल और स्पोर्ट्स शारीरिक गतिविधि हैं, जो प्रतियोगी स्वभाव के कौशल विकास में मदद करती हैं। खेल आमतौर पर, एक दूसरे पर विजय प्राप्त करने की कोशिश के साथ दो प्रतिस्पर्धी टीमों के बीच एक प्रतियोगिता के रूप में खेला जाता है।

खेल वास्तव में सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण गतिविधि है, विशेषरुप से बच्चों और युवाओं के लिए क्योंकि यह शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखता है। वर्ल्ड विजन विद्यालय में छात्रों की प्रत्येक गतिविधियों को बहुत ही महत्व दिया जाता है इसी कड़ी में छात्रों के लिए बास्केटबॉल ,फुटबॉल, बैडमिंटन आदि खेलों के लिए कक्षाएं आरंभ की गई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ श्रीमती मृणालिनी अनंत जी ने छात्रों के उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि खेल गतिविधियों में शामिल होना एक व्यक्ति के लिए बहुत से तरीकों से लाभदायक होता है। यह न केवल शारीरिक ताकत प्रदान करता है बल्कि, यह मानसिक शक्ति को भी बढ़ाता है।

बाहर खेले जाने वाले खेल फुटबॉल, वॉलीबॉल,आदि शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक तंदरुस्ती को सुधारने में मदद करते हैं। हमारी मानसिक शक्ति और मन एकाग्र करने की क्षमता के स्तर को बढ़ाते हैं।

 

भर्ती को लेकर दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। जिसमे अवगत कराया कि पिछले 3 वर्षो से वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सेना भर्ती नही हो पाई है। जिस कारण हजारो लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

कोरोना महामारी के कारण 2 वर्ष के छात्रो के बर्बाद हुए हैं,उसमे 18 से 21 वर्ष के छात्रों की भर्ती आयु भी निकल गई है। अतः रालोद छात्रसभा मांग करती है कि जनपद मे जल्द से जल्द सेना भर्ती कराई जाए एवं छात्रों को भर्ती उम्र मे छूट प्रदान की जाए। जिससे कि जो छात्रो के 2 वर्ष कोरोना महामारी मे बर्बाद हुए हैं उनकी भरपाई की जा सके।

दिल्ली स्थित मुखर्जीनगर मे एस.एस.सी व एल.डी.सी. के छात्रो का जो धरना प्रदर्शन चल रहा है उसे रालोद छात्रसभा पूर्ण समर्थन करती है। इस दौरान सार्थक लाटियान,अरशद राजपूत,सौराज बालियान, विक्रान्त ढाका,अमरजीत बालियान,आकाश आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =