Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रोडवेज बसों से पहुंच सकेंगे परीक्षा केंद्र

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने तैयारियां की है। छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचाने के लिए बसों के समय में परिवर्तन किया है। छात्रों के आने व जाने के समय रोडवेज की बसें मौजूद मिलेगी। २४ मार्च से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने जा रही है।

परिवहन विभाग ने विभिन्न मार्गों पर चलने वाली बसों की समय सारिणी में परिवर्तन किया है। इन मार्गों पर रोडवेज की विशेष व्यवस्था-मुजफ्फरनगर-बिजनौर, मुजफ्फरनगर-खतौली-मेरठ, मुजफ्फरनगर-बडौत, मुजफ्फरनगर- कांधला, मुजफ्फरनगर-शामली, मुजफ्फरनगर-रुड़की-हरिद्वार, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, बसेडा-खाईखेडा।

राज कुमार तोमर, वरिष्ठ स्टेशन अधिकारी, रोडवेज डिपो मुजफ्फरनगर ने कहा कि जहां परीक्षा केंद्र बनाए गए है। उन सभी मार्गो पर छात्रों की सुविधा के लिए बसों का संचालन सुबह पांच बजे से शुरू होगा।

परीक्षा शुरू व समाप्त होने तक बसों के समय में परिवर्तन किया गया है। अपने रोजाना के समय से दो घंटे पहले बसों का चलना शुरू हो जाएगा। छात्रों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  शहीद दिवस के अवसर पर शहीदो को श्रदाजंलि अर्पित करने के लिए समर्पित युवा मुजफ्फरनगर के सौजन्य से एस डी मार्केट में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो रक्तवीरो ने रक्तदान किया। जिसमें अमित, विशाल गर्ग, निशाकं जैन, सजंय मिश्रा अध्यक्ष नवीन मण्डी व्यापार संघ ने भी रक्तदान किया।।

समस्या से निजात दिलाने की मांग

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  तितावी- शाहपुर लिंक रोड पर गांव लखान मार्ग पर पानी की निकासी न होने के चलते मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त है।

गांव लखान के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर समस्या के निस्तारण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस जलभराव में रोजाना कई लोग गिरते हैं, बच्चों को इसी जलभराव से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जलभराव की वजह से ग्रामीणों का जीवन नारकीय हो रहा है। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − ten =