Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पीएफआई के चार सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने पीएफआई नामक संगठन के चार सक्रिय सदस्यो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पकडे गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते विभिन्न अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत कोतवाली पुलिस ने चैकिंग व तलाशी के दौरान चरथावल मोड के नजदीक मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त फरमान पुत्र जमीर निवासी जसोई थाना तितावी,नफीस पुत्र इदरीश निवासी जसोई तितावी,मुर्सलीन पुत्र इदरीश निवासी हुसैनाबाद भनवाडा थाना रतनपुरी,मौ.इकबाल पुत्र मौ.उमर निवासी नंगला रियावली थाना रतनपुरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि पकडे गए अभियुक्तों के खिलाफ मु.अ.स.1161/19 धरा 147,148,149,307,323,352,336,427,436,188,120 बी,भादवि व 3/4 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि. व 7 सीएलए एक्ट व 83 2 किशोर न्याय बच्चो की देखभाल अधि.2015 भादवि मे मुकदमे पंजीकृत हैं।

पकडे गए आरोपियो स चार अदद मोबाईल फोन,160 अदद पम्पलेट/पर्चे बरामद किए हैं। एसपी सिटी सतपाल अंतिल के पर्यवेक्षण मे तथा सीओ सिटी के नेतृत्व मे शहर कोतवाली पुलिस ने उक्त चारो आरोपियां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कुमार कपरवान,सब इंस्पैक्टर सुरेश कुमार सिह,का.मोहित,का.सतेन्द्र कुमार,का.प्रशान्त कुमार,का.योगेश कुमार,का.अरविन्द शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21476 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =