फिल्मी चक्कर

विक्टोरिया सीक्रेट के एक्जीक्यूटिव ने बेला हदीद का भी किया उत्पीड़न

सुपरमॉडल बेला हदीद दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं. ग्रीक मैथमेटिक्स के हिसाब से वो विश्व की वो खूबसूरत महिला हैं जो उनके ब्यूटी स्टैंडर्डस में बिलकुल फिट बैठती हैं.

https://www.instagram.com/p/B6swfwiAMFy/?utm_source=ig_embed

वैज्ञानिकों ने इस धरती पर ‘गोल्डन रेश्यो ऑफ ब्यूटी फी स्टैंडर्ड्स’ के हिसाब से बेला हदीद को सबसे खूबसूरत महिला के खांचे में फिट माना है. इसी आधार पर उन्हें विश्व की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब वैज्ञानिकों ने दिया है.बेला हदीद भी उन पीड़ितों में शामिल हैं, जिनका विक्टोरिया सीक्रेट के एक्जीक्यूटिव ने यौन उत्पीड़न किया था.

https://www.instagram.com/p/B784CX0gaTr/

एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, द न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि लोकप्रिय कंपनी ‘स्त्री द्वेष और उत्पीड़न’ के कारण समस्या का सामना कर कर रही है.

रिपोर्ट में पूर्व चीफ मार्केटिंग ऑफिसर एड रजेक द्वारा कथित यौन-उत्पीड़न की विस्तृत जानकारी दी गई है, जिसके अनुसार कथित तौर पर ब्रांड के टेलीविजन फैशन शो के पहले हदीद के ब्रेस्ट को लेकर भद्दी टिप्पणी की थी.

कथित तौर पर रजेक उसी कमरे में काउच पर बैठा था, जहां 23 वर्षीय मॉडल के शरीर का माप लिया जा रहा था. इस दौरान ऑफिसर ने कथित तौर पर कहा, “पैंटी भूल जाओ.” इसके अलावा रजेक पर अन्य मॉडल को गलत तरीके से छुने का भी आरोप लगा था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =