Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन- प्रतिभा का प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के जलवे दिखाए। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ पर जिला खेल अधिकारी राजकुमार, जिला युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के राज्य प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

जिला खेल अधिकारी ने कहा कि खेल में एकता और भाईचारा बढ़ने के साथ-साथ करियर भी बनाता है। राज्य प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी ने कहा खेलों में रोजगार की भी संभावनाएं हैं। इसके बाद खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। बैडमिटन में निशा प्रथम एवं स्वाति पाल बघरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान आशु तथा दूसरा स्थान कपिल ने तथा महिला वर्ग की २०० मीटर दौड़ में प्रथम अविका, इशिका द्वितीय, पुरुष वर्ग की १०० मीटर दौड़ में प्रथम वैभव शर्मा, दूसरा स्थान मोहित शर्मा ने, ४०० मीटर दौड़ में प्रथम लुकमान, दूसरा स्थान तालीम ने प्राप्त किया। महिला वर्ग की लंबी कूद में इशिका प्रथम तथा अक्षिता ने दूसरा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा वॉलीबाल में कादीपुर व जानसठ और कबडडी में सोरम व बघरा की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। इनके बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न युवा मंडलों की टीमों ने भाग लिया। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह, लेखाकार युवराज कुमावत, नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी सुबोध शर्मा, कबड्डी के जिला सचिव रामपाल, कुश्ती कोच जितेद्र सिंह, बैडमिटन कोच आशीष बालियान, नवीन चौधरी, मासूम चौधरी कसेरवा आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =