लाल बाजार पुलिस स्टेशन के पास धमाका
श्रीनगर के लाल बाजार पुलिस स्टेशन के आसपास का इलाका धमाके की आवाज से गूंज उठा। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। धमाके की चपेट में आने से एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि ग्रेनेड हमले के बाद यह धमाका हुआ है, वहीं एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि कूड़े के ढेर में धमाका हुआ है, जिसके बाद कांच के टुकड़े सड़क पर फैल गए, मामले की जांच की जा रही है।
Jammu & Kashmir: Explosion heard near Lal Bazar police station in Srinagar. More details awaited. pic.twitter.com/Zg9UNqkIOD
— ANI (@ANI) February 6, 2020
हमले को लश्कर-ए-ताइबा, हिजबुल मुजाहिदीन और आईएसजेके के तीन आतंकियों ने अंजाम दिया। इनमें लश्कर आतंकी जिया उर रहमान (बडगाम) और हिजबुल का खतीब (बिजबिहाड़ा) मारे गए। आईएसजेके आतंकी उमर फैय्याज को गिरफ्तार किया गया है। श्रीनगर से करीब 17 किलोमीटर दूर लावेपोरा इलाके में पहले से मिले इनपुट्स के आधार पर सीआरपीएफ की 73 बटालियन ने नाका लगाया था।
