Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शातिर को किया गिरफ्तार, बाइक बरामद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर को चोरी की मो०सा० सहित गिरफ्तार किया।थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर द्वारा अज्ञात चोर द्वारा जिला अस्पताल से मोटर साईकिल चोरी करने के सम्बन्ध में आनन्द कुमार पुत्र अशोक कुमार नि० गाँधीनगर ने मामला दर्ज कराया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को नगर मुनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त वसीम उर्फ टोपा पुत्र खलील नि० गहराबाग खालापार थाना को०नगर, मु०नगर को उपरोक्त घटना में चोरी की गयी मो०सा० स्पेन्डर प्रो रंग काली यूपी १२ एसी ७५५६ सहित गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जो पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० राहुल कुमार सिंह, का० भूपेन्द्र कुमार, का० विनित, का० रविन्द्र सिह शामिल रहे।

जुआरी पकड़ा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  नकदी सहित जुआरी को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिह द्वारा अभियुक्त सलीम पुत्र मगता निवासी मौ0 इस्लामनगर फात्मा थाना खतौलीको मौ0 इस्लामनगर से गिफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक सट्टा पर्चा, एक गत्ता, एक पैन व 1870/- रु0 को बरामद किया गया।

 

कई को गिरफ्तार

Arrestमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त शाहिद पुत्र शमशाद निवासी – जटमुझेडा थाना -नई मण्डी, मु0नगर को भोपा फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार किया गया।

वहीं रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 शिवराज सिंह द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त कासिम पुत्र हसरत निवासी ग्राम हुसैनाबाद भनवाडा थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर को कुन्डली सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा बुढाना पर नियुक्त व0उ0नि0 लेखराज सिह द्वारा वांछित अभियुक्तगण गुलजार पुत्र महफूज, फरमान पुत्र अब्बास नि0गण ग्राम जौला थाना बुढ़ाना को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तगण हरजिन्दर पुत्र धूम सिहं ग्राम हेवा थाना छपरौली जनपद बागपत को ग्राम बायवाला चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

पव्वों सहित दबोचा

खतौली। (Muzaffarnagar News) अवैध शराब सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिह द्वारा अभियुक्त उत्कर्ष शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी हनुमान टीला के पीछे कस्बा व थाना शामली कोतवाली नगर हाल पता राहुल त्यागी का मकान मंसुरपुर थाना मंसुरपुर मु0नगर को ंजानसठ रोड चुना भट्टी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 18 पव्वे देशी शऱाब को बरामद किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 8 =