Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: राकेश टिकैत धरने पर बैठेः मुजफ्फरनगर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला अस्पताल में बीती रात हुए हंगामे के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने को लेकर आज शहर का माहौल गर्मा गया। किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत अपने सैंकडों समर्थकों के साथ शहर कोतवाली में धरने पर बैठ गए। राकेश टिकैत ने सत्ता की शह पर भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही का आरोप लगाया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात मुजफ्फरनगर के होटल पर तितावी के दो ग्रामीणों और होटल मालिक के बेटों के बीच मारपीट हो गई थी। राकेश टिकैत आज इसी मामले में पुलिस पर आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में धरने पर बैठ गए।मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात जिला अस्पताल में भाकियू कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में चौधरी राकेश टिकैत नगर कोतवाली में धरने पर बैठ गए हैं। टिकैत का कहना है कि पुलिस ने गलत तरीके से कार्रवाई की है।

सोमवार देर रात शहर के प्रकाश चौक स्थित होटल पर तितावी के दो ग्रामीणों और होटल मालिक के बेटों के बीच मारपीट हो गई थी। पुलिस दोनों पक्षों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। ग्रामीणों ने भाकियू कार्यकर्ताओं को कॉल कर मौके पर बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच जिला अस्पताल में भी मारपीट हो गई थी। भाकियू कार्यकर्ता तितावी के दोनों ग्रामीणों को अपने साथ ले गए थे। इस प्रकरण में पुलिस ने 11 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है।

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मंगलवार सुबह नगर कोतवाली पहुंचे, उन्होंने ग्रामीणों के खिलाफ गलत कार्रवाई का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच करने की बात कही। इस पर चौधरी राकेश टिकैत कोतवाली में समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि जिला अस्पताल प्रकरण में जिन लोगां को उनके द्वारा सिफारिश के लिए थाने भेजा गया, उन्हें पुलिस ने बंद कर दिया। उन्होनें कहा कि झगडा किसान ओर दुकानदार के बीच था तो पुलिस उन दोनों के खिलाफ कार्यवाही करती। उन्होने कहा कि किसान यूनियन को दबाव में लेने के लिए सारी कार्यवाही की जा रही है।

उन्होने कहा कि जब मामला सारा निपटना है तो यहीं निपट जाएगा। उन्होने कहा कि गन्ना भुगतान, लखीमपुर खीरी मामला, 10 साल पुराने ट्रैक्टरों सहित सभी मामले यहीं पर निपटेंगे। उन्होने कहा कि किसान संगठन को दबाव में लेने का प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा। जब उनसे पूछा गया गया कि क्या यह सत्ता की शह पर हो रहा है तो उन्होने कहा कि ओर किसकी शह पर हो रहा है। उन्होने जिला अस्पताल में भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोडफोड की खबरों को भी गलत बताया। उन्होने धरना अनिश्चितकालीन चलने का संकेत दिया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 2 =