फिल्मी चक्कर

“बागी 3” के लिए टाइगर श्रॉफ़ ने 6% तक घटाया अपना बॉडी फैट

इसमें कोई दो राय नहीं है कि टाइगर श्रॉफ इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं और दुनिया के सबसे कम उम्र के एक्शन स्टार भी हैं। अभिनेता ने अपनी पिछली फिल्म वॉर में एक शानदार परफॉर्मेंस दी थी, जिसके लिए उन्हें दर्शकों और आलोचकों द्वारा समान रूप से खूब सरहाया गया था। अभिनेता अब अपनी बागी फ्रैंचाइज़ी के तीसरे भाग में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे।

बागी 3 की शूटिंग के दौरान टाइगर ने फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ आकार में आने के लिए कठिन प्रशिक्षण और वर्किंग सेशन शुरू किया था। सूत्रों के अनुसार, यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके शरीर की नसें साफ़ दिखाई दे सके, टाइगर ने अपना बॉडी फैट 6% प्रतिशत तक कम कर दिया था।

फ़िल्म के पोस्टर और ट्रेलर को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म के प्रति प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है जो अपने पसंदीदा अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित है।

प्रोडक्शन हाउस से जुड़े स्रोत के अनुसार,”टाइगर का बॉडी फैट औसतन 10 से 12% प्रतिशत तक था। एक इंसान के लिए, 6% या 6% से कम बॉडी फैट प्राप्त करना बहुत मुश्किल है क्योंकि एक निश्चित स्तर के बाद, शरीर स्व-अस्वीकृति मोड पर चला जाता है और भूख नहीं लगना शुरू हो जाता है जो अंततः मेटाबोलिक रेट को कम करता है। टाइगर ने फिल्म के लिए इस फिसिक को हासिल करने के लिए एक विशिष्ट आहार और रोजाना दो बार कसरत का पालन किया। उनके खानपान में ओटमील के साथ 8-10 अंडे का सफेद हिस्सा शामिल था।और उनके दोपहर के खाने में उबले चिकन और सब्जियों के साथ भूरे चावल शामिल किए गए थे। टाइगर दिनभर ड्राई फ्रूट्स और नट्स को स्नैक्स के तौर पर खाते थे। उनके शाम के नाश्ते में एक प्रोटीन शेक शामिल है और दिन का आखिरी भोजन मछली और ब्रोकोली है। राज ढोले ने टाइगर को ट्रेनिंग दी थी।”

वही, टाइगर कहते हैं,“सर्बिया में शूटिंग करना टास्क की तरह था, मौसम काफी अजीबोगरीब था। बिना शर्ट के लुक के लिए मुझे अपने शरीर की अतिरिक्त चर्बी को पूरी तरह से नष्ट करना था और 6% तक बॉडी फैट बनाए रखना था। यह विशेष रूप से -3 डिग्री के तापमान में महत्वपूर्ण क्लाइमेक्स दृश्य को 45 दिनों के लंबे एक्शन शेड्यूल में फिल्माना कठिन था। और मैं केवल शूटिंग के पहले और बाद में कसरत कर सकता था। इसलिए, मुझे बीच में जब भी वक़्त मिलता था एक्सरसाइज कर लिया करता था। इसलिए, इन त्वरित सेशन और प्रतिबंधित कैलोरी के सेवन ने मुझे शर्टलेस सीक्वेंस के लिए फिट रखा था।” 

“बागी 3” इस साल 6 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसमें टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है।  
निशा गोस्वामी द्वारा संपादित)

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − five =