खबरें अब तक...

समाचार

सीडीओ ने आंगनवाडी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण1 | 2 |
मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा ने कहा कि ग्राम लुहारी खुर्द के आंगनवाडी केन्द्रो को मॉडल केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास और स्वस्थ मनोरंजन के लिए विशेश प्रयास करने उनके द्वारा एवं बीडीओ तथा विकास भवन के अधिकारियों के सहयोग से खिलौना बैंक, बच्चो की कुर्सियां, झुलने का सामान एवं अन्य सामग्री क्रय की गयी। उन्होने वॉल पेटिंग और आंगनवाडी केन्द्र पर करायी गयी मरम्मत का भी निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि गर्भवती महिलाओं तथा किशोरियों की काउंसिंलिग करायी जाये तथा गर्भवती महिलाओं को सभी आवश्यक टीके समय पर दिये जाना और समस्त आवश्यक जांचे कराये जाने के भी निर्देश दिये। उन्हेने कहा कि बच्चों को अतिकुपोशण से बाहर कर उन्हें स्वस्थ बनाना है और उनका षारीरिक और मानसिक विकास करना है। उन्होने अतिकुपोशित बच्चो के अभिभावकों तथा गर्भवती महिलाओं की काउंसिंलिंग भी करायी। उन्होने किशोरियों को साफ सफाई एवं अन्य आवश्यक जानकारियां भी उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा आज यहां अपने गोद लिये गांव लुहारी खुर्द में आंगनवाडी केन्द्र का परियोजना निदेशक के साथ निरीक्षण कर रही थी। उन्होने कहा कि बच्चों के पोशण पर विशेष ध्यान रखे जाने की आवश्यकता है। उन्होने गर्भवती महिलाओं क बारे में कहा कि गर्भावस्था के दौरान इन महिलाओं को और अधिक पोष्टिक आहार की आवश्यकता होती है। उन्होने कहा कि परिवार जन भी गर्भवती महिलाओं की देखभाल करे। उन्होने कहा कि आशा और आंगनवाडी हर सप्ताह इनके खान-पान एवं टीके आदि के बारे में इनकी काउंसिलिंग करती रहे। उन्होने कहा कि स्वस्थ बच्चें के लिए माता का स्वस्थ होना अति आवश्यक है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में 06 आंगनवाडी केन्द्र संचालित है और इन आंगनवाडी केन्द्रो में 5 अतिकुपोशित श्रेणी के बच्चें है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि अतिकुपोशित बच्चों को अतिरिक्त पोषाहार देकर एवं देखभाल कर सामान्य की श्रेणी में लाना है। दो बच्चे जन्मजात दिव्यांग है। उन्होने कहा कि तीन बच्चों को एनआरसी पर संर्दभित किया जाये जिससे बच्चें 14 दिन की अवधि में पूर्ण रूप से संतुलित डायट और देखभाल होने के बाद अतिकुपोशण से मुक्त हो सके। उन्हेने बताया कि एनआरसी पर खाना पीना सब कुछ निशुल्क है। उन्होने कहा कि कोई भी ऐसा बच्चा नही होना चाहिए जो नियमित रूप से आंगनवाडी केन्द्र पर न आये। सभी पंजीकृत बच्चों को आंगनवाडी केन्द्र पर लाने के लिए निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आंगनवाडी केन्द्रों पर बच्चो की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति उनके अभिभावकों की काउंसिलिंग नियमित रूप से करायी जाये। उन्होने गर्भवती महिलाओं की सभी आवश्यक जांचे एवं आवश्यक टीके लगाये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होने कहा कि संस्थागत प्रसवां को बढावा दिया जाये और कोई भी प्रसव गैर संस्थागत न हो। मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनवाडी केन्द्र पर साफ सफाई की उचित व्यवस्था रखे जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सफाईकर्मी सफाई का विशेष ध्यान रखे और रोस्टर के अनुसार अपने ड्यूटी करना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि गांव में साफ सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने कहा कि वीएचएनडी दिवसों की फोटोगाफी भी करायी जाये। उन्होने बच्चों को हरी सब्जी, दाल, गेहू, बाजरे की रोटी, तथा सत्तू/पंजीरी को खिलाये जिससे कि कुपोषण से बचा जा सके। कुपोषण से बच्चों को बचाने की जिम्मेदारी अभिभावकों की है। उन्होने कहा कि यदि घर में साफ सफाई और स्वच्छता रहेगी तो बीमारी से बचा जा सकेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को भी पोष्टिक आहार दिया जाये ताकि वे स्वस्थ्य बच्चों को जन्म दे सके। उन्होने आंगनवाडी केन्द्र पर ग्रोथ रजिस्टर का भी अवलोकन किया। उन्होने कहा कि नियमित रूप से प्रति सप्ताह बच्चों का वजन कराया जाये और उसका अंकन रजिस्टर में कराया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि सीडीपीओ प्रति सप्ताह दो बार आंगनवाडी केन्द्रो का निरीक्षण करना सुनिश्चित करे। मुख्य विकास अधिकारी ने आशा, आंगनवाडी कार्यकत्री और ए.एन.एम. को निर्देश दिये कि वे सर्वे करे और 0 से 05 साल के बच्चों के टीकाकरण हेतु सूची बनाये जिसमे सबसे पहले ज्यादा उम्र के बच्चों को ऊपर रखें। गर्भवती महिलाओं व बच्चों की संयुक्त सूची बनाये तथा सूची बनाने के बाद आशा, आंगनवाडी कार्यकत्री और ए.एन.एम अपनी अपनी सूची से मिलान करे ताकि काई भी बच्चा टीकाकरण से छूट न जाये। उन्होने कहा कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ को सबसे ज्यादा खतरा होता है। उन्हेने कहा कि बच्चे के जन्म लेते ही उसके टीका लगवा देना चाहिए क्योकि अगर टीका छूट गया है तो बच्चे का बीमारी लग सकती है। उन्होने उपस्थित सभी माता-पिता से कहा कि यह जिम्मेदारी आपकी सबसे ज्यादा है कि आपके बच्चों को समय से टीका लगा है या नही इसलिए इसे जिम्मेदारी के साथ निभाये। गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान लगवाये जाने वाले टीके अवश्य लगावाये ताकि भविष्य मे बच्चों को बीमारी से बचाया जा सके। उन्होने कहा कि गर्भवती महिलाएं आयरन की गोली भी अवश्य खाये। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अति कुपोषित व कुपोषित बच्चे को आंगनवाडी केन्द्र पर उपलब्ध कराया जाने वाला आहार दिया जाये और उनकी जांच नियमित रूप से की जाये। उन्होने कहा कि आशा संस्थागत प्रसव कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। उन्होने कहा कि जन्म के समय जो बच्चा 2.5 किलोग्राम वजन से कम है वह कुपाषित की श्रेणी में है उन्हेने कहा कि जन्म के 1 घण्टे के अन्दर बच्चों को आवश्यक रूप से मां का दूध दिया जाये। उन्होने कहा कि छः माह तक बच्चें को मां के दूध के अलावा अन्य किसी पोष्टिक आहार की आवश्यकता नही होती है। उन्होने कहा कि मां के दूध में रोग प्रतिरोधी क्षमता हेती है। उन्होने कहा कि जो भी कुपोषित व अति कुपोषित बच्चे है उनको हर सप्ताह वजन कराया जायें ताकि पता चल सके कि बच्चा अब किस श्रेणी मे है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, सीडीपीओ, एएनएम, आशा, आंगनवाडी कार्यकत्री, ग्राम प्रधान तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

औचक निरीक्षण से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। अभिहित अधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के निर्देशानुसार श्रावन मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में कांवड़ियों के आवागमन एवं प्रस्थान हेतु कांवडियों को मिलावटी खादय एवं पेय पदार्थ की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही हेतु आज दिनांकः 01-08-2018 को अभिहित अधिकारी, खादय सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, मुजफ्फरनगर के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जनपद में स्थित निःशुल्क/बिक्री कर रहे शिविरों/ढाबों/भोजनालयों/चाय/मिठाई की दुकानों पर रखे खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। उपरोक्त सचल टीम द्वारा पुरकाजी बाईपास पर स्थित देव मिलन ढाबा, पंजाबी षुद्ध ढाबा, मोगली ढाबा, शिवा टूरिस्ट, ग्राम फलौदा स्थित पाल षुद्ध भोजनालय, गगन षुद्ध वैश्णो ढाबा, बरला, गणपति, छपार, जय भारत इन्टर कालेज, निःशुल्क कांवड शिविर, छपार, वैशाली षुद्ध वैश्णो भोजनालय, बढेडी, गणपति षुद्ध वैश्णो ढाबा, लक्ष्मी षुद्ध षाकाहारी, ओम साई धाम षुद्ध ढाबा, गुरूनानक वैश्णो ढाबा, महा लक्ष्मी ढाबा, सिसौना सभी की रसोई का निरीक्षण किया साफ-सफाई के निर्देश दिए तथा उचित मूल्य पर भोजन सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसके बाद टीम षामली रोड पर स्थित ढाबो, शिविरों जैसे-शिव षक्ति वैश्णो ढाबा, बघरा, सूरजमल ढाबा, बघरा, किसान ढाबा, धोलरा, गुरूनानक ढाबा, लालूखेडी, विश्व हिन्दू परिशद द्वारा संचालित निःशुल्क कांवड शिविर, धोलरा बस स्टैण्ड, भारतीय किसान संगठन द्वारा संचापलित हिन्डन नदी पर स्थित निःशुल्क कावंड शिविर, लालूखेडी, बस स्टैण्ड पर स्थित निःशुल्क कांवड शिविर का सघन निरीक्षण किया। साफ-सफाई तथा खाद्य/पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाये रखने की हिदायत दी गई। टीम के सदस्य श्री विनीत कुमार, अभिहित अधिकारी, श्री सुशील कुमार मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, डॉ0 अनिल कुमार कौशल, श्री पी0के0 त्रिपाठी, श्री राकेश कुमार, श्री राजीव कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी व सेनेटरी सुपरवाईजर, श्री कृश्ण कुमार, श्री वारियाक्ष दीक्षित मौजूद रहे। बुढाना तहसील में श्री प्रेम चन्द, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जानसठ तहसील में डॉ0 विकास कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा खतौली तहसील में श्री मोहित कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वह इस बात का विशेश ध्यान रखें कि किसी भी कांवड शिविर में बासी खाना कावंडियो को खाने के लिए न परोसा जाए।

 

कांवडियों के बढ रहे है तपती गर्मी भी कदम
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या तेजी के साथ बढ़ने लगी है। बम-बम के जयघोष से शहर की सड़कें गुंजायमान होने लगी है। उमंग और श्रद्धा के साथ भोले अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। राजस्थान और हरियाणा के कांवड़ियों की संख्या इस समय सबसे ज्यादा है। उधर, हरिद्वार गंगा जल लेने वाले वाले भक्तों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बसों और ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है।
कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालु कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा है। कांवड़ यात्रा को देखने के लिए लोग भी अपने घरों से बाहर आ रहे हैं। शाम के समय शिवचौक पर काफी भीड़ रही। कांवड़ यात्रा को देखने के लिए लोगों में काफी आकर्षण नजर आया। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही मार्ग पर सुंदर झांकियां आने लगी है। बम-बम का जयघोष यहां गुंजायमान होने लगा है। शहर में लगातार कांवड़ शिविर खुल रहे हैं। हिंदू महासभा ने कांवड़ शिविर का शुभारंभ मेरठ रोड पर किया। शिविरों में बड़ी संख्या में लोग कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। इस समय यहां मार्ग से राजस्थान और हरियाणा के कांवडिये निकल रहे हैं। कांवड़ मार्ग पर श्रद्धा भाव देखते ही बन रहा है। युवा कांवडियों में उमंग और उत्साह अलग ही नजर आ रहा है।

स्कूल में किया पौधारोपण
मुजफ्फरनगर। पर्यावरण को हरा भरा करने के लिए पौधा रोपण किया गया।
डीजीपी ओ.पी.सिह के निर्देशो के चलते पर्यावरण को हरा भरा करने के उददेश्य से पौधा रोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी संदर्भ मे आज महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने पुलिस मॉर्डन स्कूल में पौधा रोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी के साथ अधिनस्थ भी मौजूद रहे।

जैन मुनि नयन सागर महाराज के वीडियो की चर्चा भारत के साथ मलेशिया तक8 |
मुजफ्फरनगर। जैन मुनि नयन सागर महाराज के साथ युवती की मौजूदगी से संबंधित सीसीटीवी फुटेज के वीडियो की चर्चा भारत के साथ ही मलेशिया तक है। मलेशिया में जैन मुनि का वीडियो वायरल होने के बाद यह देश में भी फैल गया। जैन मुनि नयन सागर महाराज ने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए इस यह सवाल भी उठाया कि आखिर ये वीडियो मलेशिया तक कैसे पहुंचा। वहां से ही इसे क्यों वायरल किया गया। जैन मुनि नयन सागर महाराज के वायरल वीडियो ने बवाल खड़ा कर दिया है। हालांकि यह वीडियो विदेश में अधिक वायरल हो रहा है, लेकिन कल वीडियो को लेकर मुजफ्फरनगर में भी चर्चा गर्म रही। वीडियो में जिस तरह नयन सागर महाराज को एक संदिग्ध युवती के साथ देखा जा रहा है। उससे उनके अनुयायियों में निराशा लाजिमी है। वीडियो पर समाज का कोई जिम्मेदार पदाधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। कल वीडियो और उससे संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए समाज के कई जिम्मेदार लोगों से संपर्क का प्रयास किया गया है, लेकिन किसी ने भी इस पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया। नयन सागर महाराज के वीडियो वायरल होने के साथ एक संदिग्ध युवती के चित्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में जैनमुनि के साथ जो युवती दिखाई पड़ रही है, वह वहां दो दिन तक एक ही पोशाक पहने है। युवती को नयन सागर महाराज की पुरानी अनुयायी बताया जाता है, जो अक्सर उनके कार्यक्रमों के दौरान दिखाई भी देती रही है। जिस कमरे व लाबी का वीडियो वायरल हुआ है, वह काफी हाईटेक नजर आ रहा है। जैन मुनि के अचानक संदेह के घेरे में आने के बाद समाज से जुड़ी एक संस्था के पदाधिकारियों की भी बैठक होने की बात सामने आई है, जिसमें वीडियो से पल्ला झाड़ा है। इसके साथ ही जरूर कहा कि 25 जून को महाराजश्री यहां से चले गए थे। वीडियो पर 23 व 24 जून की तिथि समय सहित अंकित हो रही है। फिलहाल नयन सागर महाराज के चंडीगढ के दिगंबर जैन सेक्टर 27-बी में चातुर्मास करने की सूचना है। वहीं से उन्होंने अपनी सफाई में एक वीडियो जारी कर सारे प्रकरण को साजिश करार देते हुए 48 घंटे के भीतर सच्चाई सामने लाने का दावा किया है। पीडित परिवार का आरोप है कि सोशल मीडिया पर कुछ सीसीटीवी फुटेज वॉयरल हो रहे हैं, जोकि मुजफ्फरनगर के कोतवाली क्षेत्र स्थित दिगम्बर जैन मंदिर वहलना के हैं, जिसमें एक लड़की कमरे में जाती दिखाई देती है और उसके पीछे नयन सागर जी महाराज जाते हैं। इन फुटेज को देखकर युवती के परिवार वालों का दावा है कि फुटेज में दिखाई दे रही युवती उनकी बेटी है। जैन धर्मगुरु नयन सागर महाराज की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन पर एक युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नयन सागर महाराज का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह देर रात अपह््रत लड़की के कमरे में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुजफ्फरनगर के खतौली कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले सर्राफ ने अपनी बेटी के अपहरण का आरोप जैन धर्मगुरु नयन सागर जी महाराज पर लगाया है। सर्राफा व्यवसाई की बेटी हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में एक कॉलेज से एमटेक कर रही है। हरिद्वार पुलिस ने नयन सागर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस न तो लड़की को बरामद कर पाई और न ही किसी भी आरोपी को अपने शिकंजे में ले पाई है। पीडित पिता ने बताया कि उनकी बेटी 28 जुलाई दिन शनिवार से लापता है। उनका कहना है कि वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें हमारी बेटी है और उसमें नयन सागर महाराज को भी देखा गया है। रुड़की के इंजीनियरिंग कोर कॉलेज में वह एमटेक की पढ़ाई कर रही थी। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हम चाहते हैं कि हमारी बेटी हमें वापस मिले और महाराज के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

छात्र का शव मिलने से हड़कम्प3 |
चरथावल। दौड लगाते समय लापता हुए छात्र का शव नाले मे मिलने से सनसनी पफैल गई।
जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटतर्वी गांव सैदपुर कलां निवासी कक्षा 11 का छात्र हर्ष पुत्र स्व.दीपक 30 जौलाई को अपने कुछ दोस्तो के साथ दौड लगाने के लिए गया हुआ था। बताया जाता है कि 30 तारीख की शाम करीब 4 बजे उक्त युवक जब दलीपपुरा व अलावलपुर जब रोड पर दौड लगा रहे थे कि इसी बीच छात्र हर्ष अचानक कहीं लापता हो गया। साथी छात्रों द्वारा परिजनो ंको अवगत कराने पर परिजनों में हड़कम्प मच गया और उन्होंने इससंबंध में थाना चरथावल में गुमशुदगी दर्ज करायी। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन व भागदौड शुरू कर दी। वहीं दूसरी ओर लापता चल रहे युवक हर्ष के परिजन व रिश्तेदार उसकी तलाश में जुट गये तीन दिन बाद आज छात्र हर्ष का शव गांव दलीपपुरा में नाले में लावारिस अवस्था मे ंपडे होने की खबर पर अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। वहींं ग्रामीणों की मदद से जब मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो उक्त युवककी पहचान सैदपुरा कला निवासी हर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को जब इस दुखद हादसे से अवगत कराया तो परिजनें में केहराम मच गया। बताया जाता है कि परिजनों व ग्रामीणों में युवक की हत्या का खुलासा करने व बीस लाख रूपये मुआवजा व परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी आदि की मांग को लेकर विरोध स्स्वरूप प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा काफी समझाने पर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भेज दिया।

मुझे समय दीजिए, सच्चाई सामने लाऊंगाः नयन सागर
मुजफ्फरनगर। जैन मुनि नयन सागर महाराज ने चंडीगढ़ से एक वीडियो जारी कर मामले पर सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि 28 जुलाई को वहलना के नाम से मेरा वीडियो वायरल किया गया है। वीडियो की तारीख 23 जून दर्शाई गई है। मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि 23 जून का वीडियो 28 जुलाई को वायरल किया जाता है। अगर यह वीडियो था तो पहले क्यों नहीं जारी किया गया? वीडियो को मलेशिया से क्यों वायरल किया गया। 35 दिन का समय क्यों लगा? 29 जुलाई को मेरा चंडीगढ़ में चतुर्मास कार्यक्रम था, उसमें बाधा डालने के लिए यह सब षड्यंत्र रचा गया। पूरे प्रकरण के पीछे क्या गेम प्लान है, मैं सब जानता हूं। मुझे उनके नाम, पते भी मालूम हैं। आगे वह क्या करने वाले यह भी मैं जानता हूं। दिगम्बर परम्परा से जुड़े सभी लोगों से आह्वान करता हूं कि वे मुझे 48 घंटे का समय दें, सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। फिर आप निर्णय करना क्या सच है और क्या गलत है। मैं समाज से बाहर नहीं हूं। मैं हजारों-लाखों लोगों से जुड़ा हुआ हूं। मैं नहीं चाहता था कि मेरी ओर से कोई बात हो। वह लोग भी मुझ से जुड़े हुए हैं। इस विषय में जिसे भी कोई जानकारी लेनी है, मैं चंडीगढ़ में दिगम्बर जैन सेक्टर 27 बी में चतुर्मास कर रहा हूं। जो भी आना चाहे मुझसे बात करे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =