कपिलदेव ने टूटी सड़क पर जताई नाराजगी
मुज़फ्फरनगर| उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री जी के आगमन पर मुजफ्फरनगर जानसठ रोड के पैच वर्क की एक वर्षा में ही जर जर हालात पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से तुरंत कार्य शुरू करने के लिये कहा है।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने डायरेक्ट एस के मिश्रा को पत्र लिखकर व फ़ोन पर बेहद नाराजगी प्रकट कर कहा कि वे माननीय मुख्यमंत्री जी गड्डा मुक्त सड़क के संकल्प को पलीता लगा रहे हैं।
हाल ही में 27 जनवरी को गंगा यात्रा के अवसर पर बिजनोर व रामराज में मुख्यमंत्री जी के आगमन पर इस मार्ग पर पैच वर्क कराया गया था जो एक वर्षा में ही बह गया और सड़क का अधिकांश हिस्सा गड्डों में तब्दील हो गया। भारी यातायात होने के कारण प्रतिदिन वाहन पलटना, दुर्घटना होना सामान्य बात हो गयी है।
कपिल देव ने कहा कि प्रोजेक्ट को शुरू होने में अभी समय लगेगा इसलिए तत्काल मार्ग पर कार्य कराकर ठीक कराया जाने की कार्यवाही तुरन्त कराएं। शहर से लगे गांव शेरनगर के बीच स्थिति बेहद खराब होने के कारण रोजाना ट्रक, ट्रेक्टर पलटे रहते हैं जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है।
