फसलों को ओलावृष्टि से नुकसान
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को तेज बारिश और ओलावृष्टि से जिले में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सरसों की तैयार फसल पर ओले गिरने से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
गेहूं, आलू और सब्जी की फसलों को भी नुकसान है। बारिश से शहर की सड़कों पर लोगों का निकलना मुश्किल भरा रहा। सड़के पानी से भरी रही।
भारी बारिश और ओलावृष्टि जिले की जनता के लिए आफत बनकर आई। तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों का अधिक नुकसान हुआ है।
इसी के साथ ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भी नुकसान है। आलू और सब्जी की फसलों को भी आंधी और ओलों से नुकसान हुआ है। उधर, रात में तेज बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। लोगों का सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया।
