वैश्विक

एनआईए ने जम्मू कश्मीर के बारामुला में कई स्थानों पर छापा मारा

Nia Raidsएनआईए ने जम्मू कश्मीर के बारामुला में कई स्थानों पर छापा मारा है। एनआईए की यह कार्रवाई पट्टन और मुगलपोरा में चल रही है।आज तड़के एनआईए ने उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले के निलाह पलपोरा पट्टन में मोहम्मद मीर पुत्र अली मोहम्मद मीर के घर पर छापा मारा। साथ ही मीर के बेटे को टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार भी किया गया है। सूत्रों का कहना है कि कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं जिन्हें एनआईए ने अपने कब्जे में लिया है।

सुबह की गई छापेमारी के दौरान, घर में मिले कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और परिवार के सभी सदस्यों के 10 मोबाइल फोन को जांच के लिए जब्त कर लिया गया। बता दें कि यह परिवार फल, सूखे मेवे और कपड़ों का व्यापार करता है। 

सूत्र ने बताया कि सीआरपीएफ और पुलिस के साथ एनआईए ने आज सुबह निलाह पलपोरा पट्टन के गुलाम मोहम्मद मीर के घर पर छापा मारा। वहीं एनआईए के एक अधिकारी ने कहा कि छापेमारी के दौरान, एनआईए ने कथित तौर पर टेरर फंडिंग मामले के संबंध में मोहम्मद अशरफ मीर के बेटे को गिरफ्तार किया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + fifteen =