डिफाल्टरों को चिह्नित कर उनके नाम सावर्जनिक करे-आप
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कचहरी में प्रदर्शन कर कहा कि बैंकों में लोगों का पैसा सुरक्षित नहीं है। यस बैंक में लोगों का पैसा डूब गया है। सरकार बड़े बैंक डिफाल्टरों को चिह्नित कर उनके नाम सावर्जनिक करे तथा उनके पासपोर्ट जब्त किए जाएं।
आप कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में बैंक डिफाल्टरों पर कार्रवाई ना किए जाने पर केंद्र सरकार से सवाल किया था।
उन्होंने मांग की थी कि बैंक डिफाल्टरों के नाम सार्वजनिक किए जाएं और उनके पासपोर्ट जब्त किए जाएं ताकि जनता का पैसा बैंकों में सुरक्षित रहे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने उचित कदम नहीं उठाया
जिसके चलते यस बैंक में बड़ी संख्या में लोगों का पैसा डूब गया। मांग की कि देश के सभी बैंक लोन लेने वाले अरबपति डिफाल्टरों को चिह्नित कर उनकी पहचान सार्वजनिक की जाए। लोन का पैसा तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।
डिफाल्टरों को भविष्य में किसी प्रकार का लोन न दिया जाए। आम आदमी का पैसा सुरक्षित होने की गारंटी दी जाए। साथ ही खाते से पैसा निकालने की सुविधा दी जाए।
आप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविद, कुलदीप तोमर, वसी खैरी, शहजाद नवी, गुफरान आदि मौजूद रहे।
