फिल्मी चक्कर

“बागी 3” ने सभी बाधाओं को मात देते हुए पहले सप्ताह में कमाए 90.67 करोड़ रुपये

वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित एक्शन ब्लॉकबस्टर “बागी 3” आखिरकार 6 मार्च 2020 में रिलीज़ हो चुकी है और दर्शकों पर जबरदस्त प्रभाव पैदा कर रही है। फ़िल्म में एक्शन धमाकेदार है और दर्शकों को टाइगर के एक्शन का दमखम खूब पसंद आ रहा है।

जैसा कि भविष्यवाणी की गई थी फिल्म ने पहले दिन एक दोहरे अंकों की ओपनिंग की थी और रिलीज़ के सातवें दिन 5.07 करोड़ एकत्र करने में सफ़ल रही है। “बागी 3” का कुल कलेक्शन अपने पहले सप्ताह में 90.67 करोड़ रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि फिल्म ने रिलीज के बाद से ही अपनी जड़ें मजबूत कर ली हैं। दमदार एक्शन मूव्स और ध्यान आकर्षित करने वाली स्टोरीलाइन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

टाइगर की फिसिक और नए एक्शन मूव्स ने सभी को हैरत में डाल दिया है। बागी 3 द्वारा किये गए वादे के अनुसार, फ़िल्म में तीन गुना एक्शन और तीन गुना चैलेंज दिखाया गया है। टाइगर निश्चित रूप से जानते हैं कि दर्शकों का ध्यान आखिर तक कैसे बनाये रखा जाता है!

“बागी” की तीसरी फ्रैंचाइज़ी में बेमिसाल एक्शन सीक्वेंस की भरमार हैं और जब बॉलीवुड में बेहद कम या शून्य वीएफएक्स के साथ सभी स्टंट को वास्तविक रूप से अंजाम देने की बात आती है बागी 3 ने अपना स्तर ऊपर कर दिया है!

एक्शन ब्लॉकबस्टर बागी 3 ने 6 मार्च 2020 को बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है जो अहमद खान द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 4 =