उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: विजय वर्मा ने टेनिस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में जगह बनाई

Muzaffarnagar:   सर्विस क्लब में चल रहे डॉ सुंदर प्रकाश मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय सीनियर टेनिस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया जिसमें विजय वर्मा ने 50 वर्ष आयु वर्ग में तुषार कांत को 6-1, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

डॉक्टर देवेंद्र मलिक ने इंडिया नंबर वन राकेश कोली को 60 वर्ष आयु में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई एवं डेविस कप खेल चुके रंजीत ने गुहा को 6-0 6-1 से हराया इस टूर्नामेंट में पहली बार जिले में मिक्स डबल इवेंट का भी आयोजन किया गया

जिसमें 8 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया उपस्थित सभी खिलाड़ियों ने मुजफ्फरनगर के कार्यक्रम एवं आयोजकों की भरपूर प्रशंसा की ओर कहा कि जिस तरह खाने, पीने , रहने एवम खिलाड़ियों की देखरेख की व्यवस्था मुजफ्फरनगर में है वैसा उन्होंने हिंदुस्तान के किसी भी शहर में नहीं देखा है।

आज टूर्नामेंट का स्कोर इस प्रकार रहा-

रोहन भसीन ने भूपेंद्र रावत को 6-3, 6-2, 1 कमरुद्दीन खान ने सुनील लुल्ला 6-2 6-3 आशीष सेन ने मनी मोहन नेहरू6-1 6-2, रंजीत ने गुहा को 6-0 6-1, विभासकर ने रमजान 4-6 6-4 13-11, अनिल निगम ने हर्ष शर्मा 6-0 6-0, मंडार वांगकंकर ने सुधीर सिंह पवार को 6-2 6-0, दिलीप मोहंती ने पंकज सैनी 6-0, 6-0, सिमी बेगम शर्मा ने पिंकी शर्मा को 6-16-1, अमित सिंघल ने अरुणा अत्रे 6-4 6-1 यानिक निलौड ने अंकित पटेल 6-3 6-1, पूनम शर्मा ने अनामिका लखोटिया को 5-7 6-4 10-4 से हराकर अपने-अपने राउंड जीते ।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − three =