खेल जगत

Chennai Super Kings की हार के बाद कप्तानी पर उठे सवाल

Chennai Super Kings (CSK) के लिए यह सीजन अब तक काफी निराशाजनक रहा है. टीम को लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और अब रविंद्र जडेजा की कप्तानी पर भी फैंस सवाल उठा रहे हैं. क्रिकेट के तमाम दिग्गज भी यह मान रहे हैं कि लगातार हार की वजह से रविंद्र जडेजा दबाव में आ गए हैं. लेकिन अब इस बात पर खुद जडेजा ने बड़ा बयान दिया है. बीते रविवार को पंजाब किंग्स ने चेन्नई को 54 रनों से हरा दिया था. जान लेते हैं कि जडेजा ने क्या कहा.

पंजाब के खिलाफ मैच गंवाने के बाद रविंद्र जडेजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके ऊपर Chennai Super Kings कप्तानी का दबाव नहीं है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ महीने पहले ही उन्हें इस जिम्मेदारी के बारे में बता दिया था.

जडेजा ने कहा कि जब धोनी ने यह बताया था तभी से उन्होंने कप्तानी की तैयारी करना शुरू कर दी थी और वे मानसिक तौर पर तैयार हो गए थे. उन्होंने यह भी कहा कि वे काफी लकी हैं कि उन्हें महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का गाइडेंस मिल रहा है. जडेजा ने इस दौरान धोनी की जमकर तारीफ की.

बीते रविवार को पंजाब के खिलाफ मैच गंवाने के बाद कप्तान रविंद्र जडेजा निराश नजर आए और उन्होंने बल्लेबाजों के फ्लॉप शो को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया और युवा खिलाड़ियों को लगातार सपोर्ट करने की बात कही.

जडेजा ने शिवम दुबे की अर्धशतकीय पारी की जमकर तारीफ की. रविंद्र जडेजा ने कहा, “हमने पावरप्ले में बहुत सारे विकेट गंवाए, हमें पहली गेंद से गति नहीं मिली. हमें बेहतर होने और मजबूत होने के लिए एक रास्ता खोजने की जरूरत है.” 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =