वैश्विक

Ukraine ने लगाया नरसंहार का आरोप, रूस ने किया दावों को झूठा करार

Ukraine रूस युद्ध  बीच रूस ने यूक्रेन के लगभग कई बड़े शहरों को तबाह कर दिया है. लाखों लोग अपना अपना घर थोड़ पड़ोसी देशों में पलायन कर चुके हैं. इस बीच यूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया है कि युद्ध के दौरान रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के बूचा में लाखों मासूम नागरिकों को गोली मार दी है. हालांकि रूस ने आम नागरिकों को मारे जाने के किसी भी दावे का खंडन कर दिया है. 

इस बीच बूचा की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें सड़क पर जगह जगह आम लोगों की लाश पड़ी नजर आ रही है. रविवार को मिली एक तस्वीर में एक आदमी सड़क के किनारे लेटा हुआ था, उसके हाथ उसकी पीठ के पीछे बंधे हुए थे और उसके सिर पर एक गोली लगी थी. अधिकारियों का कहना है कि यह व्यक्ति पांच सप्ताह के मृत था. तस्वीर में जगह जगह क्षत-विक्षत शवों को देखा जा सकता है.

यूक्रेन Ukraine का दावा है कि रूस ने युद्ध के दौरान बूचा में आम नागरिकों को मार कर नरसंहार किया है. वहीं विचलित कर रही इन तस्वीरों पर अब पश्चिमी देशों ने तीखी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है. इस तस्वीर के सामने आने के बाद जर्मनी सहित कई अन्य देशों ने प्रतिबंध कड़े करने की बात कही है. 

बूचा Ukraine के डिप्टी मेयर, तारास शाप्रावस्की ने कहा कि पिछले सप्ताह के अंत में रूसी सेना के शहर से हटने के बाद पाए गए मृत निवासियों में से 50 रूसी सैनिकों द्वारा किए गए अतिरिक्त-न्यायिक हत्याओं के शिकार थे. वहीं दूसरी तरफ रूस ने नरसंहार के इन दावों को झूठा करार दिया है. यूक्रेन का कहना है कि इस तरह का तस्वीर वायरल होना यूक्रेन की भड़काऊ कार्रवाई है. 

https://twitter.com/mod_russia/status/1510649349482635265?s=20&t=l4GReGVS7sv_TdDs5x2sXg

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + five =