Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: रश्मि मोहन एवं सिमी शर्मा ने डबल्स का फाइनल जीता 

Muzaffarnagar: आज दिनांक 4 4 2022 को सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट पर चल रहे डॉ सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय सीनियर टेनिस टूर्नामेंट में महिला खिलाड़ियों के डबल किताब में रश्मि मोहन एवं सिमी शर्मा की टीम ने 6-0 6-2 से अपने मैच जीतकर फाइनल अपने कब्जे में किया एवं मिक्स डबल में सिमी शर्मा व दिलीप मोहंती की टीम ने मिक्स डबल के फाइनल में जगह बनाई।

विजय वर्मा ने बताया कि बाहर से आए सभी खिलाड़ियों ने अपने अपने मैच खेले और कहा कि इन दिनों मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले सप्ताह में इतनी गर्मी कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़कर पड़ी है, फिर भी सभी सीनियर्स खिलाड़ी ने हिम्मत, मजबूती से अपने-अपने मुकाबलों को खेला और सर्विस क्लब के अरेंजमेंट्स के एवं व्यवस्था की दिल से तारीफ की ।
आज 35 वर्ष आयु सिंगल के मुकाबले में रंजीत ने 6-1 6-1, यानिक नेलोर्ड ने 6-3 6-4, रेभस्कर ने 6-2 6-1, मंडोर ने 7-6 6-4 से अपने मैच जीते।

35 वर्ष महिला ग्रुप में प्रियंका मेहता ने पूनम शर्मा को हराया

45 वर्ष आयु में कुंवर अविनाश ने 6-3 3-6,10-6, कमरुद्दीन खान ने 6-1 2-6 10-2 दो से अपने मैच जीते।

50 वर्ष आयु में नरेंद्र कंकरिया ने 6-3 4-6 10-7 से अपना मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई ।

55 वर्ष आयु में अमित सिंघल ने अनिल कुमार को 7-5 4-6 10-7 से हराया एवं फाइनल में जगह बनाई ।

60 वर्ष आयु में अजीत भारद्वाज ने डॉ देवेंद्र मलिक को 6-4 6-1 से, आशीष सेन ने दिलीप को 6-1 6-3 से और पवन जैन ने अनिल एवं को 6-2 6-1 से हराया ।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 357 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 11 =