Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जो व्यक्ति प्रभु की शरण मे हो उसका भला कोई क्या बिगाड सकता है- ब्रजेश पाठक

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) झांसी की रानी के समीप स्थित सनातन धर्म सभा भवन मे चल रही श्रीराम कथा के आज सातवे दिन कथा व्यास बरेली निवासी ब्रजेश पाठक जी महाराज रामायणी ने माता सुमित्रा लक्ष्मण संवाद,भक्त शिरोमणी हनुमान श्रीराम संवाद,बाली राम संवाद तथा अंगद के सम्बन्ध मे सविस्तार बताया।

उन्होने कहा कि चरित्र निर्माण व संस्कृति निर्माण के लिए चरित्र की आवश्यक्ता होती है। और वो सभी चरित्र रामचरित्र मानस मे ही हैं। कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य चाहता है कि मेरे बच्चे संस्कारवान बनें तो अपने बच्चों को सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें। सत्य के मार्ग पर चलने से ही भगवान की प्राप्ति संभव है।

माता-पिता अपने बच्चों से जो कराना चाहते हैं वे वह कार्य स्वयं करें। क्योंकि बच्चा अपने माता-पिता का अनुकरण करता है। जिस प्रकार माता सुमित्रा ने लक्ष्मण को प्रभुराम की सेवा के लिए भेज दिया था। इसी प्रकार आज के समाज मे माता-पिता अपने बच्चों को भगवान की सेवा के लिए प्रेरित करें। तभी उनका कल्याण होगा।

जिस समय बाली को प्रभुराम का बाण लगा। तो बाली ने प्रभु की सेवा मे अपने पुत्र अंगद का हाथ देते हुए कहा कि अब यह आपकी शरण मे है, आपके साथ है, मेरे बाद आप ही इसकी रक्षा करें। जो व्यक्ति प्रभु की शरण मे हो उसका भला कोई क्या बिगाड सकता है। कथा व्यास ने कहा कि आज लोग पाप को धर्म से जोडना चाहते हैं।

जबकि पाप का धर्म से कोई वास्ता नही है। क्योंकि जो पाप वह कभी धर्म हो ही नही सकता। उन्होने कहा कि भगवान के सामने किसी की कोई चतुराई नही चलती है। यहां तक की अन्त समय पर जुबान पर प्रभु का नाम भी बहुत मुश्किल से आता है। जबकि भक्त यह चाहता है कि जब उसके प्राण निकले तो उसके प्रभु उसके सामने खडे हों।

उन्होने कहा कि भगवान के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। तथा जिस व्यक्ति को भगवान से लगाव नही है। वह व्यक्ति पशु समान है। उन्होने अपना जीवन,अपना सर्वस्व भगवान को समर्पित कर निश्छल,निश्कलंक जीवन जीने की बात कही।

इस दौरान संस्था के पदाधिकारी नरेन्द्र गुप्ता, साधुराम गर्ग, नीरज अग्र्रवाल, सतीश गर्ग, दीपक मित्तल, संतोष शर्मा, सुभाष चन्द गोयल,श्याम लाल स्वामी, नवीन ठेकेदार, रामकृपाल, प्रवीण गुप्ता, प्रवीण अरोरा, श्याम लाल बंसल, मित्रसैन,रविन्द्र गुप्ता एड.,राजकुमार मलिक एड., अखिलेश अग्रवाल,अजय गर्ग आदि पदाधिकारी व गणमान्य लोगो ने महाराज श्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 17 =