Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दूल्हे की पिटाई-बनाया मुर्गा, साली से निकाह करने की जिद पर अड़ा था,हुआ बखेड़ा

मुजफ्फरनगर। दूल्हे की अनुचित मांग पर शादी समारोह में बखेड़ा हो गया। बरात को लड़की पक्ष ने खदेड़ दिया जबकि दूल्हे को पिटाई कर मुर्गा बनाया। दूल्हे के पिता, भाई और बिचौलिये को बंधक बना लिया।Image Result For Groom Beatan Up

रात बंधक बनाए रखने पर सुबह तीन लाख रुपये में समझौता होने पर दूल्हे और परिजनों को रिहा किया गया। घटनाक्रम की वीडियो वायरल करने पर दूल्हे की पिटाई और मुर्गा बनाने की घटना जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मुजफ्फरनगर में तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का रिश्ता नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय हुआ था। मंगलवार को गांव में बरात पहुंची। बरातियों की खातिरदारी हुई।

तब तक सब सामान्य था, मगर निकाह के वक्त बखेड़ा हो गया। बताया गया कि जिस लड़की से रिश्ता तय था, दूल्हा उसकी छोटी बहन से निकाह करने की जिद पर अड़ गया। साथ ही कार की भी डिमांड कर दी।

इससे लड़की पक्ष में आक्रोश फैल गया। बरातियों को गांव से खदेड़ कर दूल्हे, उसके भाई, पिता और बिचौलिये को बंधक बना लिया। पिटाई कर दूल्हे को मुर्गा बनाया गया। इसकी वीडियो भी बनाई गई।

पूरी रात बंधक बनाए रखे। बिरादरी के लोगों ने बीच बचाव कर शादी में खर्चे के तीन लाख रुपये लड़की पक्ष को दिलवा कर समझौता कराया। इसके बाद उन्हें छोड़ा गया।उधर, लड़की पक्ष के लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी। हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि दूल्हे की पिटाई और मुर्गा बनाए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस संबंध में पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − seventeen =