वैश्विक

एक मार्च से अब तक 600 लोगों को दफनाया- एंतोनियो रिर्कादी: इटली/लोम्बार्डी

सूनी पड़ी मिलान की सड़केंइटली के कई चर्चों के बाहर कई ताबूत ऐसे पड़े हैं जिन्हें दफनाने वाला कोई नहीं है। अब इस काम में सेना की मदद ली जा रही है। सेना के जवान इन ताबूतों को दफन करने में मदद कर रहे हैं।

बुधवार तक यहां 2,978 लोग मर चुके थे। जितनी तेजी से इटली में मरने वालों का आंकड़ा सामने आ रहा है उससे आशंका बन गई है कि बृहस्पतिवार को यहां मरने वालों की तादाद, चीन से अधिक हो जाएगी। जबकि चीन में बीते करीब तीन महीनों में यहां 3,245 लोगों की मौत हो चुकी है। 

इटली में बीते एक दिन में 475 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले इटली में एक दिन में 368 लोगों ने जान गंवाई थी। किसी देश में कोरोना वायरस से एक दिन में हुई यह सर्वाधिक मौतें हैं।

https://twitter.com/Italians4Pete/status/1240418971792355330?s=20

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार इटली के लोम्बार्डी के बेरगामो इलाको में हालात इतने अधिक खराब हो गए हैं कि यहां बुधवार रात सेना को बुलाना पड़ा ताकि यहां चर्च के बाहर रखे गए 65 ताबूतों को कब्रिस्तान तक ले जाया जा सके। 

इलाके के सबसे बड़े अंतिम संस्कार सेवा के निदेशक एंतोनियो रिर्कादी ने बताया कि एक मार्च से अब तक यहां 600 लोगों को दफनाया गया है जबकि अमूमन यहां एक महीने में बामुश्किल 120 लोगों  को लाया जाता है।

उन्होंने बताया कि खुद उनके कर्मचारी बीमार हैं  इसलिए इस काम में हमें लोग ही नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो सप्ताह में यहां एक पूरी पीढ़ी ही खत्म हो गई है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =