Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस को मिली सफलताः चोरी के माल सहित दबोचा

भोपा। पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त के दौरान एक आरोपी को तमंचा, कारतूस, विद्युत ट्रान्सफार्मर की कोर पत्ती आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत भोपा थाना पुलिस ने सीओ भोपा राम मोहन शर्मा के निर्देशन मे क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान राजवाहे की पटरी के समीप मोरना की ओर से आ रहे एक व्यक्ति को आते देखा।

जो पुलिस को चैकिंग करता देखकर पीछे मुडकर चलने लगा शक होने पर पुलिस ने पीछा करके उक्त व्यक्ति को पकडा। जिसने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे अपना नाम मोनू पुत्र विजयपाल नि.ककराला थाना भोपा बताया।

पुलिस ने पकडे गए आरोपी के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक कारतूस जिन्दा 315 बोर। विद्युत ट्रान्सफार्मर की कोर पत्ती वजन करीब 50 किलो तथा विद्युत ट्रान्सफार्मर की कोर सपोर्ट /एसेम्बलिंग दे पीस बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी संजीव कुमार की मौजूदगी मे चल रहे चैंकिंग व तलाशी के दौरान सब इंस्पैक्टर लेखराज सिह,का.रवि कुमार,का.जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।

पुलिस सुत्रो का कहना है कि आरोपी मोनू के साथी हिमान्शु पुत्र आभाराम निवासी बिहारगढ,बाला उर्फ काला पुत्र जयचन्द्र निवासी बिहारगढ,मोनू पुत्र ननवा नि.ग्राम अथाई,अनुज पुत्र राजवीर नि.ग्राम ककराला फरार चल रहे हैं। जिनके गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =